राकेश अस्थाना के खिलाफ जांच कर रहे CBI अधिकारी का हुआ तबादला, वापस राज्य कैडर भेजा
नई दिल्ली। इस साल की शुरुआत में अपने सीनियर अधिकारी के साथ विवाद के चलते स्थानांतरित किए गए सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ जांच की निगरानी कर रहे एक सीबीआई अधिकारी को आज केंद्र सरकार ने पद से हटा दिया है। कैबिनेट की प्रधानमंत्री की अगुवाई वाली नियुक्ति समिति ने राकेश अस्थाना के खिलाफ जांच की निगरानी करने वाले सीबीआई के डीआईजी तरुण गौबा को उनका कार्यकाल पूरा होने से पहले ही राज्य कैडर में भेज दिया है।

केंद्र सरकार ने बुधवार को व्यापम मामलों की भी जांच करने वाले उत्तर प्रदेश कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी गौबा को उनके कैडर में वापस भेजा गया है। सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति तरुण गौबा को समय से पहले ही उनके राज्य कैडर में वापस भेजने को मंजूरी देती है। बता दें कि, तरुण गौबा को सीबीआई के पूर्व अतिरिक्त निदेशक एम नागेश्वर राव ने अस्थाना के खिलाफ जांच की निगरानी के लिए उन्हें नियुक्त किया था
इस मामले पर सरकार का पक्ष रखते हुए CBI के मुख्य सूचना अधिकारी नितिन वाकणकर ने कहा कि,सीबीआई में तरुण गौबा का कार्यकाल अक्टूबर 2019 तक था, और उन्हें अगस्त में अमेरिका में शुरू होने वाली प्रतिष्ठित फुलब्राइट स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है। चूंकि तरुण गौबा अक्टूबर में समाप्त होने वाले 7 साल के कार्यकाल में सीबीआई में नहीं रह पाए, उनके व्यक्तिगत अनुरोध पर उन्हें उनके पैरंट काडर में वापस कर दिया गया, जहां से वह स्कॉलरशिप के लिए आगे बढ़ेंगे।
उत्तर प्रदेश कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी तरुण गौबा को पिछले साल अक्टूबर में मांस निर्यातक मोइन कुरैशी के साथ संबंध रखने के आरोप में राकेश अस्थाना के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए गठित टीम के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया था। तरुण गौबा की नियुक्ति जांच टीम के प्रमुख एमके सिन्हा के हटाए जाने के बाद की गई थी।
गौरतलब है कि पिछले साल ही आलोक वर्मा के बाद विशेष निदेशक राकेश अस्थाना की भी सीबीआई से 'छुट्टी' कर दी गई थी। सीबीआई से उनका तबादला कर दिया गया था। राकेश अस्थाना के साथ-साथ तीन अन्य अफसरों का भी तबादला किया गया था। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट से सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को बड़ा झटका मिला था। दिल्ली हाई कोर्ट ने राकेश अस्थाना की याचिका रद्द कर दी थी। राकेश अस्थाना ने अपने खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर रद्द करने की मांग की थी, जिसे दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications