पश्चिम बंगाल: चिट फंड घोटाला मामले में सीबीआई की ओर से 9 जगहों पर छापेमारी
कोलकाता। गुरुवार को पश्चिम बंगाल में सीबीआई की ओर से 9 जगहों पर छापेमारी की खबर है। माना जा रहा है कि यह छापे चिट फंड कंपनी के पैसों के घोटाले से जुड़े लोगों पर डाले जा रहे हैं। सीबीआई ने इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के अनुसार मई 2017 में 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

बताया जा रहा है कि यह छापा चिटफंड कंपनी मंगलम एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड के मालिक के घर व उसके कई अन्य इलाकों में स्थित कंपनी के विभिन्न कार्यालयों पर मारा गया है। 40 से अधिक अधिकारियों ने अलक-अलग टीम बनकार कोलकाता एवं बेहला समेत कई इलाकों में एक साथ छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया।
बता दें कि मंगलम एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड पर पश्चिम बंगाल के अलावा पड़ोस के राज्यों से लगभग 50 हजार लोगों से करीब 200 कोरड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद प्रबंधन ने संपत्ति बेचने की अनुमति के लिए हाई कोर्ट में अर्जी दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छापेमारी में भारी मात्रा में कागजात जब्त किए गए हैं। हालांकि कंपनी के मालिक व अन्य पदाधिकारी फरार है।
यह भी पढ़ें- सीबीआई निदेशक के पद से हटाए जाने के बाद फायर सेफ्टी विभाग भेजे गए आलोक वर्मा












Click it and Unblock the Notifications