सीबीआई निदेशक के पद से हटाए जाने के बाद फायर सेफ्टी विभाग भेजे गए आलोक वर्मा
सीबीआई निदेशक के पद से हटाए जाने के बाद फायर सेफ्टी विभाग भेजे गए आलोक वर्मा?
नई दिल्ली। देश की नबंर 1 एजेंसी सीबीआई के निदेशक आलोक को सीबीआई निदेशक के पद से बर्खास्त कर दिया गया है। भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने के बाद सलेक्शन पैनल की मीटिंग के बाद उन्हें पद से हटाने का फैसला किया गया। गुरुवार को हुई बैठक के बाद सीबीआई पद के हटाने के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार के फैसले पर सवाल खड़ा कर दिया। कांग्रेस ने ट्वीट किया कि जांच से डरकर पीएम मोदी ने ये फैसला लिया है।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आलोक वर्मा को फायर सेफ्टी विभाग का DG बनाया गया है। वहीं खबरें ये भी आ रही हैं कि आलोक वर्मा को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) में पोस्टिंग दी जा सकती है।
गौरतलब है कि सीबीआई के नंबर 1 आलोक वर्मा और नंबर 2 पर तैनात राकेश अस्थाना ने जब एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, जिसके बाद आलोक वर्मा ने राकेश अस्थाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। सीबीआई के दो वरिष्ठ अधिकारियों के बीच चल रहे इस आरोप-प्रत्यारोप के बाद सरकार ने दोनों को छुट्टी पर भेज दिया।
सरकार के फैसले के खिलाफ आलोक वर्मा सुप्रीम कोर्ट गए और उन्हें करीब ढा़ई महीने के बाद कई शर्तों के साथ राहत मिली। सुप्रीम कोर्ट ने आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजे जाने के फैसले को गलत ठहराया। कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने मंगलवार को अपना पदभार संभालाव और आते ही अपनी गैरमौजूदगी में अधिकारियों के ट्रांसफर को पलट दिया। इस सिलसिले में पीएम की अगुवाई वाली चयन समिति की बुधवार रात बैठक की और गुरुवार को इक बार फिर से की गई बैठक में आलोक वर्मा को सीबीआई चीफ के पद से बर्खास्त करने का फैसला किया।












Click it and Unblock the Notifications