एनएसई की पूर्व एमडी और सीईओ चित्रा रामकृष्ण को CBI ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 07 मार्च: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चित्रा रामकृष्ण को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के पहले केंद्रीय जांच एजेंसी उनसे कई बार पूछताछ कर चुकी थी। इससे पहले शनिवार को विशेष सीबीआई अदालत ने को-लोकेशन मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका आज खारिज कर दी थी। वहीं इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पहले मुंबई और चेन्नई में चित्रा रामकृष्ण से जुड़े विभिन्न परिसरों पर छापा मारा था।

CBI arrests former Managing Director & CEO of NSE Chitra Ramkrishna

Recommended Video

    NSE की पूर्व CEO Chitra Ramkrishna को CBI ने किया गिरफ्तार, जानिए अपडेट | वनइंडिया हिंदी

    विशेष सीबीआई अदालत द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज करने के बाद रविवार को नई दिल्ली में उन्हें हिरासत में ले लिया गया। चित्रा रामकृष्ण ने 2013 और 2016 के बीच एनएसई के सीईओ के रूप में कार्य किया। दरअसल चित्रा रामकृष्णन ने यह कहकर सभी को चौंका दिया था कि वो एनएसई के मामलों में एक 'हिमालयन योगी' के साथ जानकारी साझा करती रही थीं।

    हालांकि बाद में उस योगी की पहचान उनके पूर्व सहयोगी पूर्व ग्रुप ऑपरेटिंग ऑफिसर (जीओओ) आनंद सुब्रमण्यम था, जिसे उन्होंने मोटे वेतन पर रखा था। आनंद सुब्रमण्यम को चेन्नई से गिरफ्तार किया था। माना जा रहा है कि हिमालय का योगी कोई और नहीं बल्कि आनंद सुब्रमण्यम ही था। वही इस मामले की जांच कर रही सेबी ने आरोप लगाया था कि चित्रा रामकृष्ण ने एनएसई से जुड़ी गोपनीय जानकारी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा की थी।

    इसमें एनएसई के पांच साल के वित्तीय अनुमान, डिविडेंट पेआउट रेश्यो, एक्सचेंज का बिजनस प्लान और एनएसई के बोर्ड मीटिंग का एजेंडा शामिल है। चित्रा रामकृष्ण ने सेबी के समक्ष अपनी सफाई में कहा था कि यह अज्ञात व्यक्ति एक योगी है जो हिमालय में रहता है। सेबी ने इस मामले में अपना 190 पेज का ऑर्डर शुक्रवार को जारी किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+