50 लाख कैश के साथ BSF कमांडेंट को सीबीआई ने किया गिरफ्तार
सीबीआई के सात लोगों की टीम मैथ्यू की तलाश काफी दिनों से कर रही थी। मंगलवार को जैसे ही वह शालीमार एक्सप्रेस से उतरा उसको पकड़ लिया गया।
नई दिल्ली। सीबीआई की एक टीम ने केरल के अलपुझा रेलवे स्टेशन से 50 लाख के साथ एक बीएसएफ कमांडेंट को गिरफ्तार किया है। इस कमांडेंट की तलाश सीबीआई की टीम काफी दिनों से कर रही थी। गिरफ्तार किए गए बीएसएफ कमांडेंट का नाम जीबू डी मैथ्यू है। सीबीआई की टीम मैथ्यू को पूछताछ के लिए किसी अज्ञात स्थान पर ले गई है। मैथ्यू पश्चिम बंगाल के बहरामपुर यूनिट में पोस्टेड है।

सीबीआई के सात लोगों की टीम मैथ्यू की तलाश काफी दिनों से कर रही थी। मंगलवार को जैसे ही वह शालीमार एक्सप्रेस से उतरा उसको पकड़ लिया गया। जिसके बाद मैथ्यू से पूछताछ की गई। जीबू डी मैथ्यू अपने साथ एक बैग रखा हुआ था। सीबीआई की टीम ने जब बैग खोलने को कहा तो वो आनाकानी करने लगा। जिसके बाद सीबीआई ने बैग खोला तो अंदर रुपए मिले। जिसके बाद नोटों की गिनती की गई जो पता चला की कुल रुपए पच्चास लाख हैं। मैथ्यू केरल के एलनथोर का रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications