Land for Job Case: लालू यादव के OSD रहे भोला यादव को CBI ने किया गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के तात्कालीन ओसडी रहे भोला यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
पटना, 27 जुलाई : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के तात्कालीन ओसडी रहे भोला यादव को गिरफ्तार कर लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जांच अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

चार जगहों पर सीबीआई की तलाशी
बताया जा रहा है कि नौकरी के बदले जमीन घोटाले में सीबीआई ने कार्रवाई की है। जिसके बाद ओसडी रहे भोला यादाव को गिरफ्तार किया है। बिहार में करीब चार जगहों पर सीबीआई की छापेमारी जारी है।

2004 से 2009 तक OSD रहे भोला यादव
बता दें कि भोला यादव 2004 से 2009 तक लालू प्रसाद यादव के OSD रहे। लालू प्रसाद उस वक्त केंद्रीय रेल मंत्री थे। 2004 से 2009 तक केंद्र में यूपीए की सरकार थी। सीबीआई ने भोला यादव को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

नौकरी के बदले जमीन घोटाले में गिरफ्तार
सीबीआई ने भोला यादव को नौकरी के बदले जमीन घोटाले में गिरफ्तार किया है। दरभंगा और पटना समेत चार ठिकानों पर सीबीआई की तलाशी चल रही है। साथ ही भोला यादव को आज दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा।

लालू यादव से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी
वहीं, इससे पहले सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव से जुड़े 17 ठिकानों पर आज छापेमारी की थी, सीबाआई का ये एक्शन भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों पर हुआ था। लालू यादव और उनकी बेटी के खिलाफ सीबीआई ने भ्रष्टाचार का नया केस दर्ज किया था।

चारा घोटाले में बेल मिली
बता दें कि इस महीने की चार तारीख को ही लालू यादव जेल से रिहा हुए थे, उन्हें लंबे वक्त बाद चारा घोटाले में झारखंड हाईकोर्ट से बेल मिली थी, उन्हें आधी सजा काट लेने और खराब स्वास्थ्य के चलते जमानत दी गई थी।
यह भी पढ़ें- PM मोदी से मिली वजन घटाने की सलाह तो पसीना बहाने में जुटे लालू के लाल तेजस्वी यादव, देखिए Video












Click it and Unblock the Notifications