PM मोदी से मिली वजन घटाने की सलाह तो पसीना बहाने में जुटे लालू के लाल तेजस्वी यादव, देखिए Video
PM से मिली वजन घटाने की सलाह तो पसीना बहाने में जुटे तेजस्वी
नई दिल्ली। 71 साल के फिट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह के दौरान नेता प्रतिपक्ष और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव को वजन घटाने की सलाह दी। प्रधानमंत्री ने बातों ही बातों में तेजस्वी को अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित करने की सलाह दी। पीएम मोदी की इस सलाह को लगता है तेजस्वी ने भी गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर अमल करते हुए तेजस्वी ने फिटनेस पर काम करना शुरू कर दिया है।

फिटनेस पर तेजस्वी का फोकस
तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो पसीना बहाते दिखें। रविवार को तेजस्वी यादव ने क्रिकेट खेलते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि वो अपने ड्राइवर, रसोइया, स्वीपर, माली के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। आपको बता दें कि तेजस्वी एक क्रिकेटर रहे हैं। तेजस्वी ने साल 2008 से 2012 तक आईपीएल टीम का भी हिस्सा रहे हैं। वो दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा रहे, लेकिन कभी कोई मैच नहीं खेला। वो विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। , लेकिन राजनीति में आने के बाद से उन्होंने क्रिकेट को छोड़ दिया।

क्रिकेट खेल पसीना बहा रहे हैं तेजस्वी
तेजस्वी ने अपने आवास पर अपने सहकर्मियों और दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल खूब पसीना बहाया। कभी वो चौके-छक्के लगा रहे थे तो कभी गेंदबाजी में अपने स्पिन का कमाल दिखा रहे थे। तेजस्वी का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। वहीं लंबे वक्त बाद बैट और बॉल को थामकर उन्हें भी काफी खुशी हुई, जो वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने इसका जिक्र भी किया है। तेजस्वी ने लिखा है जिंदगी हो या खेल का मैदान, हमेशा जीतने के लिए ही खेलना चाहिए। जितना अच्छी आप प्लानिंग करते हैं उतना ही अच्छा आप मैदान में प्रदर्शन करते है।

पीएम से मिली थी वजन घटाने की सलाह
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में शामिल होने पटना आए थे। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर तेजस्वी यादव भी शामिल हुए ते। मंच पर भाषण देते हुए तेजस्वी कई बार अटक गए। कार्यक्रम के समापन के बाद जब सभी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदा करने के लिए उनके साथ पहुंचे तो इसी दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव को अपना वजन कम करने की सलाह दी। तेजस्वी उनकी सलाह को सुनकर हंसने लगे। अब लग रहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री की सलाह को गंभीरता से लिया है और उसपर काम करना भी शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications