जम्मू-कश्मीर: बुर्का पहनकर बैंक में घुसे आतंकियों ने लूटे 5 लाख रू.,CCTV में कैद हुई वारदात

अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर बैंक की एक शाखा में घुसकर 5 लाख रुपए लूट लिए।

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों ने दिनदहाड़े बैंक में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने जम्मू और कश्मीर बैंक की एक शाखा में घुसकर 5 लाख रुपए लूट लिए।

 Caught on camera: Terrorists loot J&K's bank in Anantnag district

सभी आतंकी बुर्का पहनकर बैंक में घुसे और हथियार के दम पर बैंक से 5 लाख रुपए लूट लिए। लूट की ये वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन से चार आतंकवादी बुर्का पहनकर बैंक में घुसे और बंदूक के दम पर नकदी लूटकर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक आतंकियों ने बैंक से 5 लाख 20 हजार रुपए की नकदी लूट ली। शुरूआती जांच के मुताबिक बैंक डकैती में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों का हाथ बताया जा रहा है, लेकिन इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। पुलिस इऩ आतंकियों को पकड़ने के लिए कोशिशें कर रही है। देखिए लूट की वारदात का वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+