दिल्ली के ट्रैफिक जाम में 2 घंटे तक फंसे रहे परिवहन मंत्री गडकरी फिर...
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या से हर कोर्इ वाकिफ है लेकिन आज केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी खुद भयंकर ट्रैफिक जाम में फंस गये। इस बात की जानकारी गडकरी ने खुद दी कि उन्हें करीब 2 घंटे तक दिल्ली के जाम में फंसना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार की रात गडकरी की कार दिल्ली से पहले एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले गुड़गांव-महिपालपुर फ्लाइओवर पर फंस गई। बताया जा रहा है कि गडकरी ने जब नेशनल हाइवे अथॉरिटीज ऑफ इंडिया के ऑफिसरों से बात की तो वह नाराज हो गए और उन्होंने 24 घंटे में रोड को जाम फ्री करने के लिए कह दिया।
इसके तुरंत बाद गडकरी ने इस प्रॉब्लम पर चर्चा करने के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक भी बुलाई। गडकरी के अनुसार, केंद्र, दिल्ली सरकार के साथ मिलकर इस समस्या का हल निकलेगा और दिल्ली में अगले डेढ़ साल में जाम की समस्या को आधा कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications