'...नीतीश कुमार को बिहार में हमने बनाया था मुख्यमंत्री', NDA सांसदों के बीच बोले पीएम मोदी
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी की एनडीए सांसदों के साथ बैठकों को दौर जारी है। बृहस्पतिवार (3 अगस्त) को पीएम मोदी ने 27 सांसदों के साथ बैठक की।
पीएम मोदी ने गुरुवार (3 अगस्त) को एनडीए सांसदों के साथ एक अहम बैठक की। जिसमें आम चुनाव 2024 में एनडीए सरकार को फिर बनाने के लिए प्रचार प्रसार की रणनीति पर चर्चा की गई। पीएम मोदी ने इस दौरान एनडीए सांसदों को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान अहम बातों का ध्यान रखने का सुझाव दिया। पीए मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पांच राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के एनडीए सांसद शामिल हुए। मीटिंग में पीएम मोदी ने कहा कि जातिवाद की राजनीति से ऊपर उठकर सोचने से ही समाज और देश का हित हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमें सभी वर्गों के विकास की बात करनी चाहिए।

पीएम मोदी ने गुरुवार (3 अगस्त) को लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीती के तहत बिहार एनडीए के सांसदों समेत पांच अन्य राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के सांसदों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने सांसदों से जातिवाद आधारित राजनीति से ऊपर उठने की अपील की। पीएम ने एनडीए सांसदों से समाज के सभी वर्गों के लोगों के लिए काम करने को कहा। बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नित्यानंद राय, आरके सिंह, भूपेन्द्र यादव, भाजपा नेता सुशील मोदी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान, विनोद तावरे और भूपेन्द्र यादव भी शामिल हुए।
बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सांसदों से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयार रहने को कहा। पीएम ने कहा कि सांसदों को अपने निर्वाचन क्षेत्र में सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंन जनता से जुड़े रहने के लिए सार्वजनिक समस्यओं का समाधान पर फोकस करना होगा। इसके साथ ही लोगों को एनडीए की केंद्र सरकार की योजना और उपलब्धियों की जानकारी देना जरूरी है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि बिहार में अधिक सीटें हासिल करने के बाद एनडीए ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि हमने राज्य में सहयोगियों को पूरा सम्मान दिया है। पंजाब में भी एनडीए ने क्षेत्रीय दलों को मजबूत करने में मदद की। बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि हमें गैर-बीजेपी शासित राज्यों में राज्य मशीनरी की मदद के बिना केंद्र सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ जनता को देना है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पीएम मोदी ने एनडीए सासंदों से कहा, "कई बार राजनीति में बड़े लक्ष्य के लिए बलिदान देना पड़ता है। बीजेपी इसके लिए हमेशा तैयार रही है और कई मौकों पर बलिदान भी दिया है।" पीएम ने कहा कि हमें जाति-आधारित राजनीति से ऊपर उठकर समाज के सभी वर्गों के लोगों के लिए काम करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications