Cash for Query: कैश-फॉर-क्वेरी केस में ताबड़तोड़ छापेमारी, एफआईआर में दर्शन हीरानंदानी का भी नाम शामिल
Cash for Query: कैश-फॉर-क्वेरी मामले में तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के साथ व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी को शामिल किया गया है। सीबाआई के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा और व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी को कैश-फॉर-क्वेरी मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में नामित किया गया है।
टीएमसी की पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कैश-फॉर-क्वेरी मामले में सीबीआई ने दुबई में व्यवसाय करने वाले और निरंजन हीरानंदानी के बेटे दर्शन हीरानंदानी का नाम दर्ज एफआईआर में शामिल किया है। बता दें कि इस एफआईआर में पूर्व सांसद मोइत्रा का नाम पहले से ही शामिल है।

मोइत्रा के साथ कैश-फॉर-क्वेरी मामले में सीबीआई ने 19 मार्च को लोकपाल के आदेश के बाद पूर्व टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और दर्शन हीरानंदनी प्राइवेट पर्सन और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120 बी यानी साजिश करना और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 7, 8 और 12 के तहत रेगुलर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस केस की जांच सीबीआई के एडिशनल एसपी आलोक कुमार सिंह को दी गई है।
वहीं रविवार को महुआ मोइत्रा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि सीबीआई उन्हें परेशान कर रही है और उनके चुनाव अभियान के प्रयासों को विफल कर रही है। उन्होंने कहा कि सीबीआई टीएमसी के चुनावी अभियान में बाधा डालने के लिए ऐसा कर रही है।
बता दें कि शुक्रवार को सीबीआई टीमों ने कोलकाता, कृष्णानगर और पश्चिम बंगाल के करीमपुर में मोइत्रा से जुड़े कई स्थानों पर भी तलाशी ली थी।
दरअसल, भाजपा के लोकसभा सदस्य निशिकांत दुबे द्वारा लगाए गए कैश-फॉर-क्वेरी आरोपों पर एजेंसी की प्रारंभिक जांच से निष्कर्ष प्राप्त होने के बाद भ्रष्टाचार विरोधी प्राधिकरण लोकपाल द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसी को दिए गए निर्देशों के बाद सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की।












Click it and Unblock the Notifications