Cash For Query: मंत्री अश्विनी वैष्णव के पत्र पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, निशिकांत बोले- 'चोर मचाए शोर'
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर लगाए गए आरोपों की जांच के बीच केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद निशिकांत दूबे को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने मुद्दे को गंभीर बताया और कहा कि निशिकांत दुबे द्वारा साझा किया गए पत्र को उन्होंने पढ़ा है। दुबे की ओर से पत्र में उठाए गए मुद्दे निस्संदेह गंभीर हैं। जिसकी जांच लोकसभा की नैतिकता समिति कर रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री के इस पत्र को टीएमसी सांसद मोइत्रा और एमपी निशिकांत के बीच तीखी बयानबाजी सामने आई।
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को एक पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने 'कैश फॉर क्वेरी' कथित घोटाले में लोकसभा सांसद द्वारा उठाए गए मुद्दे अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

पत्र में केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा, "यूजर की पहुंच, वेबसाइट नीति आदि से संबंधित मामले एनआईसी से सेवाएं प्राप्त करने वाले संगठनों के दायरे में हैं। लोकसभा वेबसाइट के मामले में एनआईसी से सेवाएं प्राप्त करने वाला संगठन लोकसभा अध्यक्ष के नियंत्रण में लोकसभा सचिवालय है। आपके पत्र में उठाए गए मुद्दे निस्संदेह गंभीर महत्व के हैं। आपके पत्र का विषय वर्तमान में नैतिकता समिति (लोकसभा) द्वारा जांच के अधीन है।"
केंद्रीय मंत्री के इस पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा बीजेपी सांसद को दुबे को निशाने पर लिया। उन्होंने बिना नाम लिए एक्स पर एक पोस्ट में मोइत्रा ने कहा, "कौन झूठ बोल रहा है? 2 दिन पहले फर्जी डिग्री वाला ने कहा कि एनआईसी ने पहले ही जांच एजेंसी को "दुबई" लॉगिन सहित विवरण दे दिया है। अब अश्विनी वैष्णव कहते हैं यदि एलएस या एथिक्स कॉम द्वारा पूछा गया तो एनआईसी भविष्य में जानकारी देगा। मुझ पर प्रहार करने के लिए भाजपा का स्वागत है, लेकिन अडानी और गोड्डा शायद सबसे अच्छे रणनीतिकार नहीं हैं।"
मोइत्रा ने आगे कहा कि मेरे खिलाफ जांच में समर्थन का वादा करने वाले "फर्जी डिग्री वाले" को अश्विनी वैष्णव के पत्र के बारे में सुनकर खुशी हुई। पिछले साल बच्चों के साथ हवाई अड्डे के एटीसी कक्ष में "फर्जी दुबे" के अवैध प्रवेश की जांच रिपोर्ट की एचएमओ इंडिया और नागरिक उड्डयन मंत्रालय अभी भी इंतजार कर रहा है।"
टीएमसी सांसद के बयान के बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "चोर मचाए शोर"।












Click it and Unblock the Notifications