कश्मीर का पहला गांव जो हुआ कैशलेस, पैसे की नहीं कोई दिक्कत
कश्मीर के इस गांव में कैश की कमी की कोई समस्या नहीं है, प्रदेश का एकलौता गांव जो हुआ कैशलेस
श्रीनगर। नोटबंदी के बाद देशभर में लोगों को कैश को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन कैश की कमी के बीच कश्मीर के बड़गांव जिले में एक ऐसा गांव भी है जहां कैश की कोई किल्लत नहीं है।

लनूरा गांव में पैसे की नहीं जरूरत
जम्मू कश्मीर में लनूरा गांव जोकि श्रीनगर से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर है, वह प्रदेश का पहला कैशलेस गांव बन गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने करके इसकी पुष्टि भी की है।
उर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने की नोटबंदी से मिले फायदे की बात, कहा सबके साथ शेयर करेंगे
हर घर में एक व्यक्ति करता है ई पेमेंट
इस गांव में कम से कम एक आदमी हर घर में ईपीएस यानि इलेक्ट्रानिक पेमेंट सिस्टम के बारे में जानता है, उसे बकायदा ट्रेनिंग दी गई है। इस गांव में अभी तक कुल 150 लोगों को ट्रेनिंग दी गई है।
150 लोगों को दी गई ट्रेनिंग
लनूरा गांव पंचायत बुगारू बी ब्लॉक के अंदर आता है। इस गांव में 150 लोगों को ईपीएस की ट्रेनिंग दी गई है। प्रवक्ता का कहना है कि यह ई गवर्नेंस, एनआईसी के अथक प्रयासों से संभव हो सका है।












Click it and Unblock the Notifications