UP News: सपा विधायक पर नाबालिग नौकरानी को प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप, जानें पूरा मामला?

भदोही विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ एक नाबालिग नौकरानी को कथित रूप से प्रताड़ित करने और उसके साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। जिसे हाल ही में उनके घर से बरामद किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, श्रम विभाग ने बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पीसी उपाध्याय की संस्तुति पर शुक्रवार देर रात विधायक जाहिद बेग और उनकी पत्नी सीमा बेग के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Bhadohi news

यह कार्रवाई सोमवार को विधायक के आवास पर एक अन्य किशोरी के आत्महत्या करने और उसके बाद मंगलवार को भदोही पुलिस और श्रम प्रवर्तन विभाग के कर्मियों द्वारा की गई छापेमारी के दौरान 17 वर्षीय लड़की को बचाने के बाद की गई है।

भदोही की एसपी मीनाक्षी कात्यायन ने कहा कि श्रम विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शहर के मलिकाना मोहल्ला स्थित बेग के आवास से मुक्त कराई गई किशोरी से पूछताछ के बाद और बाद में श्रम प्रवर्तन अधिकारी जय प्रकाश सिंह की तहरीर पर सपा विधायक जाहिद बेग और उनकी पत्नी सीमा बेग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानिए पूरा क्या है मामला?

एसपी ने बताया कि शुक्रवार को नगर थाने में बीएनएस, किशोर न्याय अधिनियम और बंधुआ मजदूरी प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दर्ज मामले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 17 वर्षीय नाबालिग पिछले आठ-नौ साल से विधायक के घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी, जबकि मंगलवार को मुक्त कराई गई किशोरी पिछले दो साल से वहां काम कर रही थी।

श्रम प्रवर्तन अधिकारी के अनुसार सपा विधायक और उनकी पत्नी 14 वर्ष से कम उम्र के किशोरों से काम करा रहे थे जो कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि मुक्त कराई गई किशोरी को प्रयागराज स्थित राजकीय बाल गृह (लड़कियों के लिए) भेज दिया गया है। इससे पहले सपा विधायक बेग और उनकी पत्नी को एक नाबालिग लड़की से ढाई साल तक अपने आवास पर बाल श्रम कराने के आरोप में नोटिस जारी किया गया था।

अधिकारियों के अनुसार उत्तर प्रदेश श्रम विभाग ने दंपति को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जे पी सिंह ने पहले कहा था, "श्रम विभाग ने बेग और उसकी पत्नी को नोटिस भेजा है, जिसमें उन पर 17 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाने और उसे बिना वेतन के काम करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+