शशिकला समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, विधायकों को अगवा कर बंधक बनाने का आरोप
पुलिस ने इस लोगों के खिलाफ केस तब दर्ज किया जब मदुरई (दक्षिण) के विधायक एस एस सर्वनन सोमवार को गोल्डन बे रिसॉर्ट से निकले और उन्होंने पुलिस के डायरेक्टर जनरल के पास एक शिकायत दर्ज करवाई।
style="text-align:
justify;">चेन्नई। एआईएडीएमके की जनरल सेक्रेटरी वीके शशिकला के खिलाफ कुवाथुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शशिकला पर आरोप है कि उन्होंने कई विधायकों को अगवा कर के रिसॉर्ट में बंधक बनाकर रखा था। शशिकला के अलावा पार्टी में हाल ही में शामिल हुए नेता इदापड़ी के पलानिस्वामी और दो अन्य लोगों पर भी यही आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस लोगों के खिलाफ केस तब दर्ज किया जब मदुरई (दक्षिण) के विधायक एस एस सर्वनन सोमवार को गोल्डन बे रिसॉर्ट से निकले और उन्होंने पुलिस के डायरेक्टर जनरल के पास एक शिकायत दर्ज करवाई। href="/news/uttar-pradesh/bjp-candidate-ex-leader-fight-against-each-397887.html"
target="_blank">ये
भी
पढ़ें-
BJP
के
मौजूदा
और
बागी
नेता
के
बीच
जमकर
हुआ
बवाल,
समर्थकों
ने
एक
दूसरे
के
खिलाफ
किया
पथराव
id="toptextpromo">
style="text-align:
justify;">अपनी शिकायत में सर्वनन ने कहा कि विधायकों को जबरदस्ती 8 फरवरी से ही रिसॉर्ट में रखा गया है। गोल्डन बे रिसॉर्ट से भाग निकलने के बाद सर्वनन ओ पन्नीरसेल्वन की पार्टी में शामिल हो गए हैं। सर्वनन की शिकायत के बाद कांचीपुरम के पुलिस अधीक्षक जे मुथारसी ने एक टीम के साथ गोल्डन बे रिसॉर्ट में बुधवार को जांच की। सूत्रों के अनुसार जांच में विधायकों ने बताया है कि वह सभी वहां पर अपनी मर्जी से रुके हुए हैं, ना कि उन्हें जबरदस्ती रोका गया है। href="/news/business/interest-subsidy-on-housing-loan-is-applicable-from-1st-january-2017-397870.html"
target="_blank">ये
भी
पढ़ें-
1
जनवरी
के
बाद
होम
लोन
लेने
वालों
को
ब्याज
दर
में
मिलेगी
सब्सिडी,
जानिए
कौन
उठा
सकता
है
इसका
फायदा
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>
id='top-searched-articles'>
style="text-align:
justify;">इसी दौरान शशिकला के भतीजे टी टी वी दिनकरन ने रिसॉर्ट में विधायकों के साथ एक चर्चा भी की। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पार्टी तमिलनाडु के गवर्नर सी विद्यासागर राव द्वारा आमंत्रण भेजे जाने का इंतजार कर रही थी, जिसके बाद उनकी पार्टी सरकार बना सके। आपको बता दें कि इन दिनों तमिलनाडु में जयललिता की बेहद करीबी शशिकला और मौजूदा कार्यकारी मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम में अपनी-अपनी सरकार बनाने की जंग छिड़ी हुई है।











Click it and Unblock the Notifications