1 जनवरी के बाद होम लोन लेने वालों को ब्याज दर में मिलेगी सब्सिडी, जानिए कौन उठा सकता है इसका फायदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 जनवरी को ही प्रधानमंत्री आवास के तहत इन स्कीम की घोषणा कर दी थी, लेकिन यह साफ नहीं किया था कि वह फायदा किस इनकम ग्रुप के लोगों को मिलेगा।
नई दिल्ली। हर वो शख्स जिसने 1 जनवरी या उसके बाद होम लोन लिया है और उसकी सालाना सैलरी 18 लाख रुपए से कम है, तो उसे होम लोन के ब्याज पर सब्सिडी मिलेगी। इन सभी लोगों को होम लोन पर लगने वाले ब्याज में 3-4 फीसदी की सब्सिडी मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 जनवरी को ही प्रधानमंत्री आवास के तहत इन स्कीम की घोषणा कर दी थी, लेकिन यह साफ नहीं किया था कि वह फायदा किस इनकम ग्रुप के लोगों को मिलेगा। हालांकि, कुछ समय बाद यह बाद भी साफ कर दी गई है। आइए जानते हैं किस इनकम ग्रुप के व्यक्ति को मिलेगी कितनी सब्सिडी।

6 लाख की सालाना आय
अगर आपकी सालाना आय 6 लाख रुपए है तो आपको सरकार की तरफ से होम लोन के 6 लाख रुपए के मूलधन पर लगने वाले ब्याज पर 6.5 फीसदी की दर से छूट मिलेगी। यानी अगर आप 9 फीसदी की दर से 20 लाख रुपए का होम लोन लेते हैं तो आपको 6 लाख रुपए के होम लोन पर सिर्फ 2.5 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा, जबकि बाकी की रकम पर 9 फीसदी की दर से ही ब्याज देना होगा। ध्यान रहे, इस स्कीम के तहत आपको सिर्फ 6 लाख रुपए की राशि पर ही ब्याज में सब्सिडी मिलेगी, भले ही आपने होम लोन कितने भी रुपए का लिया हो। ये भी पढ़ें- 5 मिनट में मिलेगा पैन कार्ड नंबर, ऐप से भर सकेंगे टैक्स
12 लाख की सालाना आय
इसी तरह अगर आपकी सालाना आय 12 लाख रुपए है तो आपको 9 लाख रुपए तक के होम लोन पर 4 फीसदी की सब्सिडी मिलेगी। इसका मतलब हुआ कि आपको 9 लाख रुपए तक की राशि पर सिर्फ 5 फीसदी की दर से ही ब्याज देना होगा। अगर आपने इससे अधिक की राशि का होम लोन लिया है तो आपको 9 लाख रुपए से अतिरिक्त राशि पर 9 फीसदी की दर से ही ब्याज देना होगा।
18 लाख की सालाना आय
अगर आपकी सालाना आय 18 लाख रुपए तक है तो आपको होम लोन की 12 लाख रुपए तक की राशि पर 3 फीसदी की छूट मिलेगी। इसका मतलब हुआ कि आपके 12 लाख रुपए तक की राशि पर सिर्फ 6 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा और बाकी कि राशि पर पूरे 9 फीसदी की दर से ही ब्याज चुकाना होगा।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications