नोएडा में धोखाधड़ी करने वाले बिल्डर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
नोएडा पुलिस के मुताबिक 31 अगस्त को ग्रेटर नोएडा आए मंत्रियों के समूह के सामने सैकड़ों की संख्या में फ्लैट खरीदारों ने अपनी समस्या रखी थी
नई दिल्ली। नोएडा पुलिस ने फ्लैट खरीदारों के साथ धोखाधड़ी करने वाले 13 प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें से 9 मामले आम्रपाली बिल्डर के खिलाफ हैं। एक मामला सुपरटेक बिल्डर के खिलाफ, जबकि तीन मामले अन्य बिल्डर्स के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। ये मामले में नोएडा के 6 अलग-अलग थानों में दर्ज किए गए हैं।

थाना सेक्टर-49 में भी आम्रपाली सिलिकॉन सिटी के खरीदारों की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। इन मामलों में आम्रपाली बिल्डर के निदेशक अनिल शर्मा और अन्य डायरेक्टरों का नाम आरोपियों में हैं। जबकि थाना बिसरख में सुपरटेक बिल्डर के इको विलेज टू के इन्वेस्टर्स की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है।
नोएडा पुलिस के मुताबिक 31 अगस्त को ग्रेटर नोएडा आए मंत्रियों के समूह के सामने सैकड़ों की संख्या में फ्लैट खरीदारों ने अपनी समस्या रखी थी। और बिल्डरों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी। मंत्रियों के समूह ने पुलिस से आरोपी बिल्डर्स के खिलाफ रेस दर्ज करने को कहा था।
आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के तीन मंत्रियों की एक कमिटी 30 और 31 अगस्त को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस वे के बिल्डर्स और बायर्स से मिली थी। मंत्रियों के इस समूह में सुरेश खन्ना, सुरेश राणा और सतीश महाना शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications