पीएम मोदी के खिलाफ तिरंगा के अपमान का मामला दर्ज

मुजफ्फरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राष्ट्र ध्वज के अपमान के आरोप में मुजफ्फरपुर के कोर्ट में परिवाद पत्र दायर किया गया है। जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि प्रधानमंत्री द्वारा 21 जून को योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया। इस संबंध में मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामचंद्र प्रसाद के न्यायालय में समाजसेवी तथा पारु विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे प्रकाश कुमार ने परिवाद पत्र दायर किया है।

Bihar: Case filed against Modi for insulting national flag

परिवार पत्र दायर करते हुए मुजफ्फरपुर के सरैया थाना के पोखरैरा निवासी प्रकाश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया है कि इंटरनेट के माध्यम से योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता की भावना से भारत के सम्मान एवं राष्ट्रीयता के प्रतिक तिरंगा झंडा के अपमान करते हुए देखा गया था। जिसमें वो झंडा को रखकर उपेक्षापूर्ण हृदय से उस पर बैठ गए थे। इस तरह के काम से तिरंगा झंडा के अपमान के साथ-साथ देश भक्ति की भावना को ठेस पहुंची है।

आरोपों के समर्थन में प्रकाश कुमार ने गूगल से निकाले गए फोटो को भी संलग्न किया है। तो इस परिवाद पत्र की सुनवाई के लिए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामचंद्र प्रसाद ने न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के ए के त्रिपाठी के कोर्ट में भेज दिया है। वहीं 16 जुलाई को इस मामले की सुनवाई एसके त्रिपाठी की कोर्ट में होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+