मध्य प्रदेश सीएम कमलनाथ के खिलाफ बिहार में तमन्ना हाशमी ने दर्ज कराया केस

मुजफ्फरपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर कोर्ट में केस दर्ज हुआ है। कमलनाथ के खिलाफ तमन्ना हाशमी ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। कमलनाथ के उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों द्वारा मध्य प्रदेश के लोगों के रोजगार ले लेने के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए तमन्ना ने केस दर्ज कराया है।

Case filed against MP CM Kamal Nath in bihar over his remark on UP Bihar migrants

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पद संभालने के बाद कहा था कि मध्य प्रदेश के लोग बेरोजगार रह जाते हैं, जबकि यूपी-बिहार के लोग नौकरियां ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि वो निवेश करने वाली कंपनी को प्रोत्साहन तभी देंगे, जब कंपनी मध्य प्रदेश के 70 प्रतिशत कर्मचारियों को रोजगार देंगे।

उन्होंने कहा था कि मैं किसी की आलोचना नहीं कर रहा हूं लेकिन इससे मध्य प्रदेश के नौजवान नौकरियों से वंचित रह जाते हैं। कमलनाथ के इस बयान की ना सिर्फ विपक्षी दलों ने बल्कि कांग्रेस के कई सहयोगी दलों ने भी निंदा की है। वहीं आमजन ने भी इसे एक खराब किस्म की राजनीति कहा है।

हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद 17 दिसंबर को कमलनाथ प्रदेश ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की शपथ ली है। 72 साल के कमलनाथ कांग्रेस के कद्दावर नेता होने के साथ-साथ देश के सबसे अमीर राजनेताओं की सूची में भी आते हैं। कमलनाथ को गांधी परिवार का करीबी माना जाता है। वो लंबे समय से मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से सांसद चुने जाते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+