मुरादाबाद: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बॉलीवुड ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सहित पांच लोगों के खिलाफ 37 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दिल्ली में हुए एक कार्यक्रमा में एडवांस पेमेंट के बावजूद सोनाक्षी नहीं आईं। इसके बाद नाराज आयोजन प्रमोद शर्मा ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। इसी से दुखी होकर प्रमोद ने 13 फरवरी को जहर खा लिया।

Case file against five accused including actress sonakshi sinha in moradabad

संयोग अच्छा रहा कि समय पर इलाज मिल जाने की वजह से प्रमोद की जान बच गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा फुल ऑन कंपनी के अभिषेक सिन्हा, धूमिका ठक्कर, एडगर सकारिया और मालविका पंजाबी को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच पूरी होने के बाद सोनाक्षी सिन्हा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कहा जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने पुलिस पर दबाब बनाने के लिए जहर खाने का कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें- बीकानेर में नींव खोदते समय हादसा, मां-बेटे ने सबके सामने तड़प-तड़पकर तोड़ दिया दम

प्रमोद का आरोप है कि सोनाक्षी ने ऐन कार्यक्रम के दिन 30 सितंबर, 2018 को सवेरे 10 बजे की फ्लाइट कैंसिल कराके सवा तीन बजे की फ्लाइट बुक कराने को कहा। सोनाक्षी के मैनेजर के कहने पर 64 हजार रुपये में नए सिरे से दो टिकट कराए गए, लेकिन सबकुछ तय होने के बावजूद सोनाक्षी सिन्हा कार्यक्रम में प्रस्तुति देने नहीं आई। इससे कार्यक्रम में मौजूद भीड़ ने हंगामा कर दिया। नाराज लोगों ने तोड़फोड़ भी। सोनाक्षी के न आने के चलते कार्यक्रम रद्द करना पड़ा, जिसके बाद आयोजन से जुड़े तमाम खर्चे उनको अपनी जेब से भरने पड़े।

यह भी पढ़ें- लड़की ने किया गलत तरीके से छूने का विरोध, कंडक्टर ने बस से बाहर फेंका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+