बीकानेर में नींव खोदते समय हादसा, मां-बेटे ने सबके सामने तड़प-तड़पकर तोड़ दिया दम
Bikaner News, बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें मां-बेटे की मौत हो गई। घर का मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गया। बीकानेर पुलिस थानाधिकारी ईश्वरानन्द जानकारी ने बताया कि कि बंगला नगर क्षेत्र में अमानराम जाट के मकान के पास एक भवन की नींव खोदी जा रही थी।

इस दौरान अमानाराम जाट का मकान जमीन में धस गया और छत की पाटियां टूटकर गिर गई। घर में मौजूद अमानाराम जाट, उसकी पत्नी कृष्णा और 2 वर्षीय बेटा प्रशांत गंभीर रूप से घायल गए। तीनों को घायलावस्था में ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां इलाज के दौरान अमानराम जाट की पत्नी कृष्णा और 2 वर्षीय बेटा प्रशांत ने दम तोड़ दिया अमानराम जाट की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।












Click it and Unblock the Notifications