देश का अपमान करने के आरोप में राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज
नई दिल्ली। राहुल गांधी इन दिनों जर्मनी और लंदन की यात्रा पर हैं और इस दौरान उन्होंने बीजेपी और आरएसएस को जमकर हमला बोला है। इस बीच विदेश में देश का अपमान करने के आरोप में राहुल गांधी के खिलाफ बिहार में एक वकील ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। बिहार के मुजफ्फरपुर में एस के ओझा नाम के एक वकील ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि राहुल गांधी ने विदेश में देश का नाम खराब किया है। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 4 सितंबर को करेगी।

बता दें कि राहुल गांधी ने जर्मनी में कहा था कि मोदी ने नोटबंदी लागू कर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया और हजारों लोगों को बेरोजगार भी कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ नोटबंदी पर ही नहीं रुकी, उन्होंने जीएसटी भी लागू कर हजारों बिजनेस को भी बंद कर दिया।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जर्मनी के हैम्बर्ग में अपने भाषण में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का उदाहरण देते हुए कहा था कि मोदी सरकार ने विकास की प्रकिया से दलितों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों को बाहर रखा है जोकि खतरनाक साबित हो सकता है। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस दौरान राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा था कि उन्होंने देश की क्षमता की सही पहचान नहीं है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी ने देश का अपमान किया है और इसके लिए राहुल गांधी को कभी माफ नहीं किया जा सकता है।
इससे पहले सुधीर ओझा कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ भी पाकिस्तान में सेना प्रमुख से गले मिलने को लेकर परिवाद दायर किया था। इस मामले में मुजफ्फरपुर कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई।












Click it and Unblock the Notifications