'नाथूराम गोडसे ने भारत को बचाया...', महिला प्रोफेसर को fb पर ये लिखना पड़ा महंगा, केरल में केस दर्ज
केरल पुलिस ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान-कालीकट (एनआईटी) की एक महिला प्रोफेसर के खिलाफ उनकी फेसबुक टिप्पणी के लिए मामला दर्ज किया है। महिला प्रोफेसर ने फेसबुक पोस्ट में नाथूराम गोडसे पर महात्मा गांधी की हत्या करने और इस तरह "भारत को बचाने" के लिए "गर्व व्यक्त करने" की बात कही थी।
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, केरल स्टूडेंट्स यूनियन और एमएसएफ सहित अलग-अलग छात्र संगठनों द्वारा शहर के कई पुलिस स्टेशनों में प्रोफेसर ए शाइजा के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गईं, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

प्रोफेसर ए शाइजा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसावे देना) लगाई गई थी। उनके खिलाफ कुन्नामंगलम और नादक्कवु पुलिस स्टेशनों समेत अन्य में शिकायतें दर्ज की गईं।
जानिए क्या था पूरा मामला?
एनआईटी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की वरिष्ठ सदस्य प्रोफेसर ए शाइजा ने 30 जनवरी को फेसबुक पर एक टिप्पणी पोस्ट की जिसमें कहा गया था, "भारत को बचाने के लिए गोडसे पर गर्व है"।
प्रोफेसर ए शाइजा ने वकील कृष्णा राज की एक पोस्ट पर कमेंट की थी। कृष्णा राज ने गोडसे की तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा था, "हिंदू महासभा के कार्यकर्ता नाथूराम विनायक गोडसे, भारत में कई लोगों के नायक (हीरो) हैं।''
जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि प्रोफेसर ए शाइजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू हो गई है। हालांकि, मामला विवादित होने पर प्रोफेसर ए शाइजा ने अपना कमेंट डिलीट कर दिया था।
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का जश्न मनाने के बाद छात्रों के एक वर्ग द्वारा एनआईटी पिछले कुछ हफ्तों से विवादों में घिरा हुआ है।वैशाख नामक एक छात्र, जिसने कथित तौर पर उत्सव का विरोध किया था।
ये भी पढ़ें-केरल: प्रोफेसर टीजे जोसेफ पर हमला करने के मामले में 6 दोषी, कल सुनाई जाएगी सजा












Click it and Unblock the Notifications