जूनागढ़: भारी बारिश के चलते गिरा पुल, 4 गाड़ियां खाई में गिरी
नई दिल्ली। गुजरात के जूनागढ़ के पास रविवार को एक पुल टूटने के कारण चार कारें खाई में जा गिरी। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। हादसा जूनागढ़ के मलंका गाँव के पास हुआ है। पुल टूटने का कारण भारी बारिश बताई जा रही है। बताया जा रहे हैं कि इस में कुछ लोग फंस गए हैं। हालांकि, अब तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है। सके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने पुल में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

पुल के ढहने से 500 मीटर तक सड़क में दरार आ गई है। बताया जा रहा है कि इस बार की मूसलाधार बारिश की वजह से पुल के नीचे की जमीन खिसक गई थी, जिसके चलते पुल ढह गया। पुल टूटकर नदी के बीचोबीच गिरा। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय पुल से कुछ गाड़ियां गुजर रही थीं। जो उसकी चपेट में आ गईं।
पुल के आसपास के खेत में काम कर रहे लोगों ने पुल के ढहने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस वहां पहुंचकर फंसे घायलों को निकाला।












Click it and Unblock the Notifications