आज से दिल्ली में गाड़ियों पर लगेंगे लाइट ब्लू और ऑरेंज स्टीकर, जानिए क्यों
गाड़ियों की पहचान करने के लिए आज से दिल्ली में सभी गाड़ियों पर दो रंगों के स्टीकर लगाए जाएंगे। ये स्टीकर गाड़ियों की पहचान करने के लिए है। 13 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश जारी किया था कि गाड़ियों में इस्तेमाल हो रहे ईंधन की पहचान के लिए उसपर अलग-अलग रंग के स्टीकर लगाए जाएं।
नई दिल्ली। गाड़ियों की पहचान करने के लिए आज से दिल्ली में सभी गाड़ियों पर दो रंगों के स्टीकर लगाए जाएंगे। ये स्टीकर गाड़ियों की पहचान करने के लिए है। 13 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश जारी किया था कि गाड़ियों में इस्तेमाल हो रहे ईंधन की पहचान के लिए उसपर अलग-अलग रंग के स्टीकर लगाए जाएं। कोर्ट का ये आदेश आज से लागू हो गया है और 8 अक्टूबर तक स्टीकर का काम पूरा करना होगा। आज से सभी गाड़ी मालिकों को अपनी कार की विंडशील्ड पर लाइट ब्लू या ऑरेंज रंग का स्टीकर लगाना होगा।

लाइट ब्लू रंग का स्टीकर पेट्रोल और सीएनजी से चलने वाले गाड़ियों पर लगाया जाएगा। वहीं डीजल से चलने वाली गाड़ियों को ऑरेंज रंग का स्टीकर लगाना होगा। ये स्टीकर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के साथ विंडशील्ड पर लगाए जाएंगे। ये स्टीकर इसलिए लगाए जा रहे हैं ताकि प्रदूषण बढ़ने पर अगर गाड़ियों को हटाने की जरूरत पड़ती है तो स्टीकर के अनुसार उनकी पहचान की जा सके। सुप्रीम कोर्ट ने 13 अगस्त को निर्देश जारी कर गाड़ियों पर स्टीकर लगाने को कहा था।
ये भी पढ़ें: लेस्बियन कपल का दुश्मन बना परिवार, दिल्ली हाईकोर्ट दी पुलिस सुरक्षा
कोर्ट के इस आदेश पर आज से काम शुरू हो जाएगा और इसे 8 अक्टूबर तक पूरा करना है। इसमें शोरूम से निकलने वाली नई गाड़ियां पर वहीं से स्टीकर लगा हुआ आएगा। वहीं पहले से सड़कों पर मौजूद कारों के लिए स्टीकर 13 अक्टूबर के बाद उपलब्ध होंगे। इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों के लिए हरे रंग का स्टीकर जारी करने का प्लान है, लेकिन इन ये दोनों गाड़ियां इसी कैटेगरी में आएंगी या नहीं, इसपर फैसला लिया जाना अभी बाकी है। इन स्टीकर की कीमत 10 या 12 रुपये बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: VIDEO: जब रिजिजू से उनकी बेटी ने कहा, 'बॉस को कहिए कि मुझे बेटी के स्कूल जाना है'












Click it and Unblock the Notifications