VIDEO: जब रिजिजू से उनकी बेटी ने कहा, 'बॉस को कहिए कि मुझे बेटी के स्कूल जाना है'
अपने बिजी शेड्यूल के बीच केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू अपनी बेटी के स्कूल पहुंचे। पहली बाकर अपनी बेटी के 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' में शामिल होकर उन्हें काफी अच्छा लगा और उन्होंने अपनी इस खुशी का जिक्र ट्विटर पर भी किया।
नई दिल्ली। अपने बिजी शेड्यूल के बीच केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू अपनी बेटी के स्कूल पहुंचे। पहली बाकर अपनी बेटी के 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' में शामिल होकर उन्हें काफी अच्छा लगा और उन्होंने अपनी इस खुशी का जिक्र ट्विटर पर भी किया। हालांकि रिजिजू के लिए अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालना आसान नहीं था, लेकिन उनकी बेटी ने जिस अंदाज में अपने पिता को मनाया, उसे मना कर पाना शायद ही किसी पिता के लिए मुमकिन हो। उनकी बेटी के अंदाज का तो इंटरनेट भी कायल हो गया है।

किरेन रिजिजू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बेटी के स्कूल से एक फोटो शेयर की, जहां वो 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' के लिए पहुंचे थे। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'आखिरकार, पहली बार मैं अपनी बेटी के स्कूल में 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' में शामिल होने आ पाया। वो काफी उत्साहित थी।' इस फोटो में रिजिजू अपनी बेटी के साथ स्कूल में बैठे दिख रहे हैं। रिजिजू को अपने स्कूल लाने के लिए उनकी बेटी ने काफी मेहनत की थी।
ये भी पढ़ें: शारीरिक अक्षमता के बावजूद मिस इटली की फाइनलिस्ट बनी ये लड़की, पेश की मिसाल
रिजिजू ने अपने बिटिया रानी का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने पापा को स्कूल आने के लिए मना रही है। रिजिजू की बेटी कहती है, 'पापा, कल ग्रैंडपेरेंट्स डे है। आपको जरूर आना है। मम्मी हमेशा स्कूल आती है, मेरी परफॉर्मेंस देखती है, डांस देखती है, लेकिन आप कभी नहीं आते। ऐसे कैसे पापा?।' बेटी के इस सवाल पर रिजिजू कहते हैं कि वो आने की कोशिश करेंगे। आजकल वो काफी बिजी हैं, क्या करें?
इसके बाद उनकी बेटी बड़े ही भोले अंदाज में कहती है, 'आपका ऑफिस है लेकिन अपने बॉस को कहिए कि मुझे बेटी के स्कूल जाना है। तब आपका बॉस आपको माफ कर देगा।' रिजिजू की बेटी की मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ मर्डर केस के बीच आपका दिल जीत लेगी इस पुलिसवाले की ये तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications