VIDEO: बाढ़ के पानी में बह गई कार, मुश्किल से बच पाई दो लोगों की जान
अनंतपुर। आंध्र प्रदेश के अनंतपुरा जिले से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक कार बाढ़ के कारण नदी में बह गई है। इस कार में दो लोग भी सवार थे। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों को बचा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक ये दोनों लोग अपनी कार से बीजापुर के लिए निकले थे, इसी दौरान बाढ़ का पानी पुल तक आ पहुंचा। जिसके कारण पुल के ऊपर से ही कार पानी में बहने लगी, ये दोनों शख्स भी उस समय इसमें सवार थे। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों ने गाड़ी से निकलने की काफी कोशिश की लेकिन निकल नहीं पाए।
Recommended Video

ये घटना राजापुरम गांव में गुरुवार को घटी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार पुल को पार कर रही है, तभी तेज बहाव के साथ पानी आता है, जिसमें पहले तो कार फंस जाती है और बाद में धीरे-धीरे पानी के बहाव में बहने लगती है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर इस वीडियो में कार को काफी दूर तक बहते हुए देखा जा सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि जो दो लोग कार में बैठे थे, उन्हें स्थानीय लोगों ने बचाया है।
इन दोनों व्यक्तियों में से एक ने कहा कि वह बस के पीछे पीछे धारा को पार करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन तभी अचानक पानी का तेज बहाव आ गया कार को सड़क से दूर तक ले गया। इस शख्स ने कहा कि कार में हम दो लोग ही सवार थे और दोनों ही सुरक्षित बचा लिए गए हैं। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पानी के तेज बहाव के कारण ही कार बह गई थी, उसमें सवार दोनों लोगों को बचा लिया गया है। इसके साथ ही रस्सियों की मदद से कार को किनारे तक भी लाया जा चुका है।
आपको बता दें मानसून के समय देश के अलग-अलग हिस्सों से बाढ़ की ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं। कई जगह तो सड़कों पर इतना पानी भर गया है कि लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाना भी मुश्किल हो गया है। तो कुछ जगहों पर तो लोगों के घर तक तहस नहस हो गए हैं।
मुंबई में फुटपाथ पर रहने वाली लड़की ने पास की 10वीं की परीक्षा, जानिए कैसे करती थी पढ़ाई












Click it and Unblock the Notifications