पठानकोट में मिली रहस्यमय कार, लोगों को देखकर भाग खड़े हुए संदिग्ध
पठानकोट के बामियाल में एक संदिग्ध कार मिली। जम्मू कश्मीर के नंबर वाली कार में सवार लोगों की गतिविधियों पर शक होने पर स्थानीय लोगों ने इसे रोकने की कोशिश की।
पठानकोट। पंजाब के पठानकोट में बुधवार को एक संदिग्ध कार मिलने से सनसनी फैल गई। कार में सवार लोगों को जब स्थानीय लोगों ने रोका तो वे कार छोड़कर वहां से भाग निकले। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

एएनआई के मुताबिक, पठानकोट के बामियाल में एक संदिग्ध कार मिली। जम्मू कश्मीर के नंबर वाली कार में सवार लोगों की गतिविधियों पर शक होने पर स्थानीय लोगों ने इसे रोकने की कोशिश की।
भीड़ को देखकर उसमें सवार लोग गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद कार को सीज कर दिया गया और जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने एहतियात बरतते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। सभी चेक पोस्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और वाहनों को चेक किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications