VIDEO: फ्लाईओवर से राहगीरों पर गिरी तेज रफ्तार कार, फिर जो हुआ देख के रह जाएंगे सन्न
नई दिल्ली। हैदराबाद के रायदुर्गम में फ्लाईओवर से अनियंत्रित कार के नीचे गिरने से बड़ा हादसा हो गया। सूत्रों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक के नियंत्रण खो देने के बाद वह फ्लाईओवर से नीचा आ गिरी। इस दौरान नीचे कई लोग खडे़ थे जो इस कार की चपेट में आ गए। इस भीषण हादसे में एस राहगीर की जान चली गई है जबकि कार चालक और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

शनिवार को हुआ यह भयानक हादसे पास की बिल्डिंग में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीचे खड़े लोगों को अंदाजा भी नहीं था कि उनके सिर पर मौत आ गिरेगी। फ्लाईओवर से गिरने पर नीचे खड़े राहगीरों को बचने का समय नहीं मिला और कई लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत बचाव का काम किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मृतक के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसे में एक स्थानीय महिला की मौत हुई है, वीडियो में देखा जा सकता है कि कार वहीं आकर गिरती है जहां लोग खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं। हादसे की खबर मिलते ही ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के मेयर ने दुर्घटना में मरने वाली महिला के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं हादसे के बाद फ्लाईओवर के भी तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
#WATCH A car after losing control falls from flyover located at Biodiversity Junction, Raidurgam in Hyderabad; one pedestrian has lost her life in the incident, car driver and 2 others receive injuries; Case registered pic.twitter.com/Tjl8yPaC8g
— ANI (@ANI) November 23, 2019












Click it and Unblock the Notifications