तेज तूफान के बीच बिजली कड़कने का स्लो मोशन VIDEO हुआ वायरल

नई दिल्ली। बारिश के मौसम में बिजली कड़कने की घटना बेहद सामान्य है। आपने कई बार बिजली कड़कते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी बिजली की कड़कने की घटना का स्लो मोशन वीडियो कभी देखा है। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक शख्स ने बनाया है जो कि अमेरिका के टेक्सास का रहने वाला है। इस वीडियो में बिजली कड़कड़ाने की घटना बेहद धीमी रफ्तार में देख सकेंगे। जैसे ही ये वीडियो सामने आया देखते ही देखते वायरल हो गया।

यूएसए के शख्स ने रिकॉर्ड किया ये वीडियो

यूएसए के शख्स ने रिकॉर्ड किया ये वीडियो

यूएसए के टेक्सास में रहने वाले 28 वर्षीय रयान बिलावस्की ने बिजली कड़कड़ने के स्लो मोशन को अपने आई-फोन से रिकॉर्ड किया। ये घटना रविवार शाम की है जब टेक्सास के स्पाइसवुड शहर में आंधी-तूफान आया था। इसी दौरान रयान ने अपने आई-फोन से आंधी की वीडियो बनाना शुरू किया। इसी बीच बिजली कड़कड़ाने की भी घटना हुई जिसे उन्होंने स्लो मोशन वीडियो के जरिए रिकॉर्ड कर लिया।

देखिए, बिजली कड़कड़ाने का स्लो मोशन VIDEO

जिस समय उन्होंने ये वीडियो बनाया उन्हें भी उम्मीद नहीं रही होगी कि बिजली कड़कने का स्लो मोशन वीडियो वायरल हो जाएगा। Independent में छपी खबर के मुताबिक, प्रोफेशनल फोटोग्राफर रयान बिलावस्की ने प्रेस एसोसिएशन को बताया- 'तूफान की गंभीरता के कारण हमें रात भर में कई बार बवंडर, तेज हवा और बाढ़ की चेतावनी दी गई। एक बवंडर मेरे घर से भी लगभग पांच मील दूर से गुजर के गया था।'

तूफान के बीच जानिए कैसे रिकॉर्ड किया गया बिजली कड़कड़ने का VIDEO

तूफान के बीच जानिए कैसे रिकॉर्ड किया गया बिजली कड़कड़ने का VIDEO

रयान बिलावस्की ने आगे बताया, 'बिजली काफी तेजी से कड़कड़ा रही थी। मैं भी अपना सामान पैक करके निकलने की तैयारी कर रहा था। उसी समय मुझे ये वीडियो शूट करने का ख्याल आया और मैं कुछ मिनट के लिए रुक गया। जिसके बाद मैंने अपने आई-फोन से ये स्लो मोशन वीडियो बनाया।' बिजली कड़कने का स्लो मोशन वीडियो होने के कारण इसे काफी शेयर किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+