सिद्धू के बारे में बोले कैप्टन अमरिंदर, जब दो साल के बच्चे थे तब से जानता हूं

नई दिल्ली- 9 महीने से भी ज्यादा वक्त से पंजाब की राजनीति से गायब रहे पूर्व कांग्रेसी मंत्री और विधायक नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सिद्धू उनकी पार्टी में हैं और कोई भी फैसला लेते समय सिद्धू की इच्छाओं का ख्याल रखा जाएगा। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में दिल्ली में पार्टी आलाकमान से मुलाकात की थी, जिसके बाद कैप्टन का ये बयान काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ये भी कहा है कि वो तो सिद्धू को तभी से जानते हैं, जब वे महज दो साल के थे।

Captain Amarinder said about Sidhu, I have known since he was two years old

लगता है कि आलाकमान की दखल के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके पूर्व कैबिनेट सहयोगी और कभी बड़बोले विधायक माने जाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू के बीच की सियासी दूरियां मिटने की उम्मीद बढ़ गई है। अपनी सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर प्रेस वालों से बातचीत के दौरान कैप्टन ने कहा है, 'मैं नवजोत सिंह सिद्धू को तभी से जानता हूं जब वे 2 साल के थे। वो कांग्रेसी हैं। जब वो कुछ करने का मन बना लेते हैं तब कोई उसे बदल नहीं सकता। वे हमारी पार्टी के हिस्सा हैं, हम उनकी सभी इच्छाओं को ध्यान में रखेंगे और उसका हल निकालने की कोशिश करेंगे।'

जब अमरिंदर सिंह ये पूछा गया कि पंजाब के विषय में प्रदेश नेतृत्व से बात करने के बजाय सिद्धू ने उसे केंद्रीय नेतृत्व के पास उठाया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि वो पार्टी में किसी से भी किसी भी मुद्दे पर बात करें उनका स्वागत है। उन्होंने ये भी कहा कि सिद्धू के साथ उनका कोई निजी विवाद नहीं है।

बता दें कि केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद पिछले शनिवार को सिद्धू तब फिर चर्चा में आए थे, जब उन्होंने अपने समर्थकों के साथ फिर से जुड़ने के लिए यू ट्यूब पर 'जीतेगा पंजाब' के नाम से एक चैनल लॉन्च करने का ऐलान किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+