Canva Down: ग्राफिक डिजाइन टूल कैनवा हुआ ठप, ये आसान टूल्स बन सकते हैं आपका नया डिजाइन पार्टनर
Canva Down: लोकप्रिय ग्राफिक डिजाइन प्लेटफॉर्म Canva आज अचानक ठप हो गया है, जिससे लाखों यूजर्स परेशान हो गए हैं। चाहे आप पेशेवर डिजाइनर हों, छात्र हों या मार्केटिंग के काम में लगे हों, Canva पर भरोसा करने वाले सभी लोग अब अपनी डिज़ाइन फाइल्स खोलने, सेव करने या एक्सपोर्ट करने में दिक्कत का सामना कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने चिंता जताई है और सवाल उठाया है कि क्या उनका काम सुरक्षित है। Canva की टीम ने स्थिति को स्वीकार करते हुए कहा है कि समस्या का समाधान जल्द ही किया जा रहा है, और यूजर्स को canvastatus.com पर अपडेट देखने की सलाह दी है।

कैनवा की आधिकारिक जानकारी
Canva के आधिकारिक X हैंडल ने 12:48 बजे लिखा, "ये सही समय नहीं है, लेकिन हम इस पर काम कर रहे हैं। अपडेट के लिए canvastatus.com देखें। हम आपको स्थिति से अवगत कराते रहेंगे।" 12:55 बजे तक canvastatus.com पर बताया गया कि "हम जानते हैं कि कुछ यूजर्स के लिए Canva और इसकी फीचर्स अभी उपलब्ध नहीं हैं। हमारी टीम इस समस्या को जल्द ठीक करने पर काम कर रही है।"
ये भी पढ़ें: IRCTC Server Down: दिवाली-छठ में घर जाने के लिए नहीं बुक हो रहा टिकट? इन 5 ऑप्शन से लें कंफर्म सीट
यूजर्स को क्या समस्या हो रही है?
कैनवा यूजर्स कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उनमें शामिल हैं:
- डैशबोर्ड में लॉगिन करने में दिक्कत
- चल रहे डिज़ाइन प्रोजेक्ट्स लोड या सेव न होना
- PNG, PDF या JPG फॉर्मेट में डिज़ाइन एक्सपोर्ट न हो पाना
यह समस्या उन यूजर्स को भी प्रभावित कर रही है जो पेशेवर काम, प्रेजेंटेशन या मार्केटिंग के लिए Canva पर निर्भर हैं।
यूजर्स की प्रतिक्रिया
X (ट्विटर) पर Canva की पोस्ट पर यूजर्स ने चिंता व्यक्त की। Oneindia Hindi को भी कुछ यूजर्स ने अपनी समस्या बताई है। युजर्स का कहना है कि उन्हें अपने डिज़ाइन सेव करने में परेशानी आ रही है। X हैंडल पर युजर्स की परेशानियों का जवाब देते हुए Canva ने जवाब दिया, "इसे पहले ही ठीक किया जा रहा है! अपडेट के लिए https://canvastatus.com पर नजर बनाए रखें। धन्यवाद।"
Canva के विकल्प
कैनवा डाउन होने पर यूजर्स ये टूल्स इस्तेमाल कर सकते हैं:
- आसान टेम्पलेट्स के लिए: Adobe Express, VistaCreate
- प्रोफेशनल डिजाइन के लिए: Adobe Photoshop, Illustrator, Affinity Photo, Designer
- वीडियो बनाने के लिए: InVideo, CapCut
- मुफ्त और पावरफुल विकल्प: GIMP, Inkscape
ये भी पढ़ें: Indian Railways: बिना पेनल्टी कैसे बदलें अपनी ट्रेन टिकट की तारीख? IRCTC के इस नए नियम से होगी पैसों की बचत
-
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स











Click it and Unblock the Notifications