Indian Railways: बिना पेनल्टी कैसे बदलें अपनी ट्रेन टिकट की तारीख? IRCTC के इस नए नियम से होगी पैसों की बचत
Indian Railways New Ticket Booking Rule: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और यात्रा को और आसान बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जल्द ही आप अपनी कन्फर्म ट्रेन टिकट की तारीख बदल सकते हैं। इसके लिए कोई रद्दीकरण शुल्क यानी कैंसिलेशन चार्ज नहीं देना पड़ेगा। यह बदलाव उन यात्रियों के लिए खास है जिनके प्लान में अचानक बदलाव होते हैं।
अब टिकट कैंसल करने और फिर से बुकिंग करने की झंझट नहीं होगी, जिससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी। नई सुविधा से यात्रा और भी लचीली और तनावमुक्त होगी। जनवरी 2026 से आप इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।

अभी तक अगर आपकी योजना बदलती थी, तो आपको टिकट कैंसल करके नई बुकिंग करनी पड़ती थी। इससे कभी-कभी 50% तक किराया भी कट जाता था। नई सुविधा में ऐसा वित्तीय नुकसान नहीं होगा। आप सीधे ऑनलाइन टिकट की तारीख बदल सकते हैं। अगर नई तारीख का किराया ज्यादा है, तो केवल अंतर का भुगतान करना होगा।
ये भी पढ़ें: Train Ticket: दिवाली-छठ पर घर लौटना हुआ आसान, अब नहीं दिखेगा 'रिग्रेट' स्टेटस, कब से जुड़ रहे 30 लाख बर्थ?
IRCTC पर तारीख कैसे बदलें?
यह सुविधा पूरी तरह डिजिटल होगी और IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप से इस्तेमाल की जा सकेगी। कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने यात्रा की तारीख में बदलाव कर सकते हैं-
- अपने IRCTC अकाउंट में लॉगिन करें।
- 'Booked Tickets' सेक्शन में जाएं।
- कन्फर्म टिकट के पास नया ऑप्शन दिखेगा, जैसे 'Change Travel Date' या 'Reschedule Journey'।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करके नई तारीख और ट्रेन चुनें।
- सिस्टम तुरंत सीट उपलब्धता जांचेगा।
- अगर सीट कन्फर्म है, तो टिकट अपडेट हो जाएगी। अगर नई तारीख का किराया ज्यादा है, तो अंतर का भुगतान करना होगा। कोई पेनल्टी नहीं लगेगी।
IRCTC की नई सुविधा के लिया क्या हैं नियम?
IRCTC की टिकट बुकिंग को लेकर इस नई सुविधा के लिए कुछ नियम हैं। यहां उन नियमों के बारे में पूरी जानकारी दी गई है-
- यह सुविधा केवल कन्फर्म टिकट पर लागू होगी, जो IRCTC से ऑनलाइन बुक की गई हो।
- वेटलिस्ट या तात्काल टिकट के लिए यह सुविधा आमतौर पर उपलब्ध नहीं होगी।
- नई तारीख में उसी या उच्च क्लास में कन्फर्म सीट होनी चाहिए।
- बदलाव आम तौर पर ट्रेन की मूल departure से कम से कम 48 घंटे पहले करना होगा।
इस बदलाव का बड़ा फायदा
सबसे बड़ा फायदा है कि अब टिकट कैंसल करने पर भारी नुकसान नहीं होगा। पहले अगर यात्रा बदलती थी, तो 50% तक किराया कट जाता था। अब आप बिना पेनल्टी टिकट की तारीख बदल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: कन्फर्म टिकट पर अब नहीं लगेगा कैंसिलेशन चार्ज, IRCTC कब से देने वाली है यात्रियों को ये राहत?












Click it and Unblock the Notifications