Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इंटरव्‍यू के दौरान उम्मीदवार ने दे डाली गंदी गाली, महिला इंटरप्रेन्योर ने शेयर की 'हायरिंग हॉरर स्टोरी'

नौकरी के लिए इंटरव्‍यू देने वाले कैंडीडेट हमेशा बेहतरीन जवाब और अपने बेस्‍ट बिहेवियर से इंटरव्‍यू लेने वाले को प्रभावित करने की कोशिश करते है लेकिन मुंबई का एक अजीब मामला सामने आया है। जिसमें इंटरव्‍यू के दौरान उम्‍मीदवार ने इंटरव्‍यू लेने वाली महिला इंटरप्रन्‍योर को गंदी गाली दे डाली।

Mumbai entrepreneur

दरअसल, मंबई में स्‍टार्टअप इंटरप्रेन्योर महिला ने लिंक्डइन पर ये 'हायरिंग हॉरर स्टोरी' शेयर की है। इसके साथ ही आज के समय में जॉब देने वाले लोगों (employers) के सामने आने वाली चुनौतियों का खुलासा किया है। इस पोस्‍ट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो चुकी है।

स्टार्ट-अप ग्रम्प की फांउडर ने शेयर किया ये कटु अनुभव

ये अनुभव स्टार्ट-अप ग्रम्प की फांउडर सेनैन सावंत ने लिंक्डइन पर शेयर किया है। उन्‍होंने बताया अपनी स्‍टार्ट कंपनी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव की पोस्‍ट के लिए गूगल मीट के जरिए एक इंटरव्‍यू किया गया।

वीडियो इंटरव्‍यू में नहीं ऑन किया कैमरा
इंटरव्‍यू के दौरान कैंडीडेट ने अपना कैमरा बंद करके कॉल ज्‍वॉइन की और कहा iOS अपडेट के कारण वो अपने वीडियो ऑन नहीं कर सकता है। जिसके बाद इंटरव्‍यू फिर शेड्यूल करने के लिए स्टार्ट-अप ग्रम्प की फांउडर सेनैन ने कहा ताकि वो अपना कैमरा ऑन कर सके। हालांकि उस समय तक कैंडीडेट ने अचानक कॉल कट कर दी थी।

शख्‍स के बर्ताव ने किया हैरान

सावंत ने बताया कॉल के दौरान कैंडिडेट का बात करने का तरीका प्रोफेशनल नहीं था और उसके बैकग्राउंड में काफी शोर था।अचानक कॉल कटने ने बाद व्हाट्सएप पर चैट के जरिए उन्‍होंनें बात की। तब उसने जो व्‍यवहार किया उसे सुनकर मुंबई की इंटरप्रेन्योर भी हैरान हो गईं।

इटर्नशिप का दिया गया ऑफर तो...

इस चैट के दौरान उक्‍त कैंडिडेट को बताया गया कि उनके बायोडाटा में दी गई जानकारी के आधार पर वो कंपनी में इंटर्नशिप के लिए बेहतर हैं और उन्‍हें इटर्नशिप पर रखा जा सकता है। जिस पर कैंडिडेट ने सावंत को गंदी गाली दी और भी आपत्तिजनक बात बोली जिसका स्क्रीनशॉट उन्होंने लिंक्डइन पर भी शेयर किया है।

mumbai

महिला को दे दी गंदी गाली

सावंत ने कैंडिडेट की आपत्तिजन बातों के बाद बड़ी शालीनता से जवाब देती हैं इसके बावजूद वो गंदा व्‍यवहार करता रहा। सांवत की इस लिंक्डइन पोस्ट ने बहुत लोगों का ध्‍यान आकर्षित किया है। कई यूजर्स ने सावंत का सपोर्ट किया है और नौकरी के आवेदकों के साथ अपने समान अनुभव भी शेयर किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+