Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कैंसर से जूझ रही सोनाली बेंद्रे के लिए लीजा रे ने किया इमोशनल Tweet

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे इन दिनों हाई ग्रेड कैंसर से पीड़ित हैं, अभिनेत्री ने अपने इस गंभीर रोग की जानकारी स्वयं ही सोशल मीडिया पर दी थी। जिसके बाद लोग सोनाली के लिए ऊपर वाले से दुआएं मांग रहे हैं। एक्ट्रेस की बीमारी सुनकर अभिनेत्री लीजा रे ने भी उनके लिए एक इमोशनल ट्वीट किया है।

 कैंसर से जूझ रही सोनाली बेंद्रे के लिए लीजा रे ने किया इमोशनल Tweet

कैंसर की जंग में सफलतापूर्वक विजयी होने वाली लीजा रे ने अपने ट्विटर अकाउंट में लिखा है कि डियर सोनाली बेंद्रे, मैं तुम्हारे बारे में सोच रही हूं, ऐसे में कुछ कहने के लिए शब्द बहुत कम हैं, मैं तुम्हें बहुत सारा प्यार भेजना चाहती हूं।

कैंसर से जूझ रही सोनाली के लिए लीजाने किया इमोशनल Tweet

गौरतलब है 'कसूर' जैसी फिल्म से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली कनाडियन एक्ट्रेस लीजा रे भी साल 2009 में कैंसर से पीड़ित थीं, हालांकि उन्होंने गंभीर रोग के सामने घुटने नहीं टेके और बहादुरी से इसका सामना किया। इस गंभीर बीमारी के बाद लीजा ने ना केवल शादी की बल्कि अपने करियर की भी नई शुरुआत की है। इसलिए लीजा रे की शुभकामनाएं निश्चित तौर पर सोनाली के लिए काफी अहम हैं।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस को अपनी इस बीमारी की जानकारी देते हुए सोना लिखा, 'हाल ही में पता चला कि मुझे हाईग्रेड कैंसर है। हमने इसके बारे में बिल्कुल नहीं सोचा था। मेरा परिवार और दोस्त मेरे आसपास हैं और मुझे हर तरह का सहारा दे रहे हैं। मैं इन सभी के लिए खुशकिस्मत हूं।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+