आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने गृह मंत्रालय को भेजा 2.50 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट
Recommended Video

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से नाराज हैं। अपनी नाराजगी उन्होंने गृह मंत्रालय को 2.50 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भेज कर जाहिर की है। दरअसल, दिल्ली में आप की सरकार में नियुक्ति किए गए 9 सलाहकारों को हटाया गया है। उनमें से एक राघव भी हैं। आप के प्रवक्ता राघव ने बुधवार को 2.50 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट गृह मंत्रालय भेजा इसके साथ ही राजनाथ सिंह को संबोधित एक पत्र भी भेजा है। एक प्रेस वार्ता में राघव ने कहा कि '31 मार्च 2016 को ही मेरी सेवा समाप्त हो गई थी,मैंने ढाई महीने तक 1 रूपये/महीने के दर से दिल्ली सरकार को अपनी सेवा दी थी लेकिन इतने साल बाद उन्होंने अब मेरी नियुक्ति रद्द कर दी है, अतः सरकार से कमाए मैं ढाई रूपये सरकार को लौटा रहा हूँ।'

लोगों का ध्यान भटकाना मकसद
राघव ने कहा कि 'जिस प्रकार देश में BJP फैसले ले रही है उसका प्रमुख कारण देश के लोगों का ध्यान भटकाना है। देश में हो रही बलात्कार की घटनाओं को और जो कैश की किल्लत हो रही, उससे BJP लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है, इसी क्रम में हमारी सरकार के लोगों को हटाया जा रहा है।'

नकदी जैसी समस्याएं दबाने के लिए ऐसे आदेश
राघव ने कहा कि 'भाजपा शासित राज्यों में हुई महिला उत्पीड़न की घटनाओं और देश में नकदी जैसी समस्याएं दबाने के लिए इस प्रकार के ऑर्डर जारी किए गए हैं,भाजपा को एहसास हो गया है कि दिल्ली सरकार द्वारा स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में किये गए अदभुत काम को दबाना मुश्किल है।'

गृह मंत्रालय ने दिया था आदेश
इसी प्रेस वार्ता में पार्टी नेता दिलीप पाण्डेय ने कहा कि 'केंद्र सरकार के अनुसार अगर आप शाजिया इल्मी, संबित पात्रा और कंप्यूटर बाबा जैसे बीजेपी,संघ व किसी मठ से जुड़े हैं तो आप योग्य हैं और लाखों रूपये सैलरी,गाड़ी,बंगला जैसी सुविधाएं ले सकते हैं।' गौरतलब है कि गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद दिल्ली सरकार में मंत्रियों को मिले नौ सलाहकारों की नियुक्ति रद्द कर दी है। जिसके बाद आप सरकार और केंद्र के बीच संघर्ष बढ़ गया। मंत्रालय की ओर से कहा गया कि 'इन पदों को स्वीकृत नहीं किया गया था।'

राघव ने पत्र में लिखा कि...
केंद्र पर निशाना साधते हुए राघव ने कहा कि कम से कम गृह मंत्रालय को यह महसूस करना चाहिए था कि एक सलाहकार के रूप में उनका कार्यकाल 2016 में समाप्त हो गया था। राघव, जो एक चार्टर्ड अकाउंटेंट है, को 16 जनवरी से 31 मार्च, 2016 तक दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया का सलाहकार नियुक्त किया गया था। राजनाथ को लिखे पत्र में राघव ने लिखा है कि - अतीत में जो हुआ है हम उसे नहीं बदल सकते, कृपया गृह मंत्रालय के पक्ष में 2.50 रुपये के डिमांड ड्राफ्ट को स्वीकार करें जो मैंने सलाहकार के रूप में अर्जित किया है।












Click it and Unblock the Notifications