मुंबई कंसर्ट से पहले कनाडाई सिंगर शुभनीत का विरोध हुआ तेज, अब Boat ने स्पॉन्सरशिप लिया वापस

कनाडा स्थित पंजाबी गायक शुभनीत सिंह के मुंबई कंसर्ट से पहले भारत के कई दिग्गजों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस कंसर्ट के मुख्य प्रायोजक और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Boat ने स्पॉन्सरशिप को वापस लेने का फैसला किया है। बता दें कि, शुभ के नाम से मशहूर 26 वर्षीय पंजाबी गायक 23 से 25 सितंबर तक मुंबई में कॉर्डेलिया क्रूज पर प्रदर्शन करने वाले हैं और नई दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में प्रदर्शन के साथ देश भर में उनका दौरा भी तय है। बता दें कि शुभनीत सिंह पर खालिस्तानी समर्थक होने का आरोप है।

मंगलवार को, बोट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घोषणा की कि वह इस साल की शुरुआत में कलाकार द्वारा की गई विवादित टिप्पणियों का हवाला देते हुए कनाडाई गायक के भारत दौरे के अपने प्रायोजन को वापस ले लेगा। बोट (BOAT) ने कहा कि जबकि अविश्वसनीय संगीत समुदाय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता गहरी है, लेकिन हम सबसे पहले एक सच्चे भारतीय ब्रांड हैं। इसलिए, जब हमें कलाकार शुभ द्वारा इस साल की शुरुआत में की गई टिप्पणियों के बारे में पता चला, तो हमने दौरे से अपना प्रायोजन वापस लेने का फैसला किया।

Punjabi Singer Shubh

Boat एक भारतीय कंपनी, इसके मालिक अमन गुप्ता हैं
Boat (बोट) यह एक भारतीय कंपनी है! और इस कंपनी का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। इस कंपनी की शुरूआत सन 2013 में हुई थी। इस कंपनी के मालिक का नाम अमन गुप्ता है। BoAt कंपनी जो की लीगल नाम इमेजिन मार्केटिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड है।

कनाडाई सिंगर शुभ का विरोध क्यों किया जा रहा है?
भाजयुमो के सदस्यों ने हाल ही में शुभ के पोस्टर को फाड़ते हुए आरोप लगाया कि गायक शुभ अलगाववादी खालिस्तानी तत्वों का समर्थन करता है। शुभ का सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें पंजाब, जम्मू और कश्मीर को छोड़कर भारत का विकृत नक्शा दिखाया गया है, वो भी वायरल हो गया है, जिसने लोगों को और भी ज्यादा गुस्से में भर दिया है।

विराट कोहली समेत कई क्रिकेटरों ने शुभ को भी किया अनफॉलो?
शुभ को "एलिवेटेड," "ओजी," और "चीक्स" जैसे गानों के लिए जाना जाता है। इन्हें न केवल भारत में बल्कि भारत के बाहर भी कई जगहों पर पसंद किया जाता है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली को भी शुभ के एक गाने पर थिरकते देखा गया था। लेकिन, बाद में जब उनका वीडियो वायरल हो गया और माना जा रहा है, कि जब शायद विराट कोहली को शुभ की असलियत के बारे में पता चला, तो उन्होंने उसे अनफॉलो कर दिया। कथित तौर पर, क्रिकेटर केएल राहुल और हार्दिक पंड्या ने भी शुभ को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है, कि खालिस्तान विवाद के बाद ही क्रिकेटरों ने शुभ को अनफॉलो किया है या नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+