Acharya Pramod Krishnam: 'राम और राष्ट्र से समझौता नहीं ...', कांग्रेस से निकाले जाने पर बोले आचार्य प्रमोद
Acharya Pramod Krishnam on Congress: आचार्य प्रमोद कृष्णम को कांग्रेस ने पार्टी ने 6 सालों के लिए निकाल दिया है। पार्टी का कहना है कि 'प्रमोद कृष्णम पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं इसलिए उसने आचार्य प्रमोद कृष्णम के खिलाफ अनुशासनहीनता को लेकर कार्रवाई की है।'

आपको बता दें कि हाल ही में आचार्य प्रमोद ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी और उनकी जमकर तारीफ भी की थी।जिसकी वजह से कांग्रेस का हाईकमान उनसे नाराज चल रहा था और कहा जा रहा है कि इसी वजह से उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।
मालूम हो कि पार्टी से आउट किए जाने के बाद आज सुबह आचार्य प्रमोद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पहले Twitter) पर अपने ऊपर कांग्रेस के एक्शन को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया दी है।
'राम और राष्ट्र पर समझौता नहीं'
उन्होंने ने Twitter पर लिखा कि राम और "राष्ट्र" पर "समझौता" नहीं किया जा सकता. @RahulGandhi। आपको बता दें कि कांग्रेस ने जब 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने से मना कर दिया था, तब आचार्य प्रमोद कृष्णम ने खुलकर पार्टी के इस कदम की आलोचना की थी, यही नहीं वो पिछले काफी वक्त से राहुल गांधी के फैसलों पर उंगली उठा रहे थे।
'पार्टी की कमान प्रियंका गांधी के हाथों में दे देनी चाहिए'
उन्होंने खुलकर कहा था कि 'पार्टी की कमान प्रियंका गांधी के हाथों में दे देनी चाहिए, तभी पार्टी का काया-कल्प होगा। यही नहीं वो वह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने 22 जनवरी को अयोध्या भी गए थे।'
पीएम मोदी पर सचमुच दैवीय कृपा-कल्की धाम के पीठाधीश्व
वो कल्की धाम के पीठाधीश्वर हैं और उन्होंने हाल ही में पीएम मोदी और यूपी के सीएम के योगी आदित्यनाथ से मिलकर कल्की धाम आने का न्यौता भी दिया था। पीएम मोदी से मिलने के बाद वो उनसे काफी प्रभावित दिखे थे। उन्होंने कहा कि 'उन पर सचमुच दैवीय कृपा हैं। मैं मिलकर उनसे धन्य हुआ, मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करने में भी असमर्थ हूं।'
'गठबंधन तो अस्तित्व में आने से पहले ही बीमार हो गया'
उन्होंने बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए को हराने के लिए बने इंडिया अलायंस की भी आलोचना की थी और कहा था कि 'वो गठबंधन तो अस्तित्व में आने से पहले ही बीमार हो गया और ICU में चला गया और बिहार में नीतीश कुमार ने इसका अंतिम संस्कार कर दिया और जयंत चौधरी जल्द ही इसका श्राद्धा कर देंगे।'












Click it and Unblock the Notifications