शराबबंदी-हरियाणा में फेल बंसीलाल, क्या पास होंगे नीतीश?
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को यह ऐलान किया कि अगली बार वह सत्ता में आएंगे तो बिहार में शराबबंदी लागू कर देंगे। क्या उन्हें मालूम है कि हरियाणा में एक दौर में मुख्यमंत्री बंसीलाल ने शराबबंदी की कोशिश की थी? उसमें वे बुरी तरह से फेल हुए थे।
औरतों की चिंता
पटना के एसके मेमोरियल हाल में महिलाओं की एक कार्यशाला में नीतीश कुमार ने यह बात कही। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के बिना समाज का उत्थान संभव नहीं है। उनकी ये सारी बातें सुनने में बहुत अच्छी लगती है।
बिहार पर राज
एनडीटीवी से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश शर्मा कहते हैं कि अगर नीतीश सफल रहे तो यकीन मानिए नीतीश को आने वाले कई साल तक बिहार पर राज करने से कोई नहीं रोक सकता। बिहार की आधी आबादी तो पक्के तौर पर हमेशा के लिए उनकी समर्थक हो जाएगी। बुजुर्ग पुरुषों का भी खूब आशीर्वाद मिलेगा।
शराब पीकर मरेगी जनता, देखती रहेंगी सरकारें
शुभ काम में देरी
पर सवाल उठता है कि नीतीश कुमार शुभ काम में देरी क्यों कर रहे हैं। शराबबंदी के लिए चुनाव होने और जीतने का इंतजार नहीं करना चाहिए। बल्कि अभी जब वो सत्ता में हैं तो तुरंत ही इस काम को कर देना चाहिए। पर बात वही आ जाती है। चुनाव से पहले वादे करना आसान है उन्हें पूरा करना कठिन। यकीन न हो तो बीजेपी से पूछ लीजिए।
बंसीलाल फेल
90 के शुरूआती सालों में हरियाणा में बंसीलाल ने भी शराबबंदी की पहल की थी। पर हरियाणा ने उनका साथ नहीं दिया। हरियाणा में शराबबंदी के प्रयास फेल हुए। हालांकि बंसीलाल बेहद सख्त मुख्यमंत्री थे।
उन्हें आधुनिक हरियाणा का सबसे शिखर नेता माना जाता है। पर वे शराबबंदी लागू करवा पाने में नाकाम रहे थे। तो भी नीतीश कुमार अगर बिहार में शराब पर रोक लगवा देते हैं तो देश उन्हें याद रखेगा।













Click it and Unblock the Notifications