कैंपा कोला मामले में बोले उद्धव ठाकरे, अदालतों का काम सिर्फ आतंकियों को जिंदा रखना

इसी बात पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस मामले में गंभीरता से सोचने के बजाए जल्दी-जल्दी में हल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कैंपा कोला सोसायटी के 140 परिवारों को राहत मिलनी चाहिए। सामना के संपादकीय में उद्धव ने लिखा है कि कैंपा कोला के 140 परिवारों को न्याय कौन देगा? अदालतें इतनी जिम्मेदार हैं कि आतंकवादियों को जिंदा रखती हैं लेकिन दूसरी तरफ 140 परिवारों को मौत के दरवाजे तक भेजने में कोई हिचक नहीं हुई।'
संपादकीय में ठाकरे ने कानून व्यवस्था पर भी निशाना साधा और कहा कि कानून सख्त होनी चाहिए मगर संवेदनहीन नहीं होनी चाहिए। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई में बहरामपाड़ा, मुंखर्द, गोवंडी जैसे इलाके अवैध निर्माण का गढ़ हैं और यहां छोटा पाकिस्तान बसता है लेकिन ना तो बीएमसी, ना राज्य सरकार और ना ही कोर्ट ने यहां बुलडोजर चलाने की कोशिश की।












Click it and Unblock the Notifications