फोन पर कोरोना की कॉलर ट्यून से मिलेगी राहत, केंद्र जल्दी ही कर सकता है बंद

नई दिल्ली, 28 मार्च: फोन करने पर सुनाई देने वाली कोरोना की कॉलर ट्यून से लोगों को जल्दी ही लोगों को राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार जल्दी ही इसको बंद करने का फैसला ले सकती है। जानकारी के मुताबिक, दो साल से चल रही इस कॉलर ट्यून को बंद करने के लिए दूरसंचार विभाग ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखा है। जिस पर स्वास्थ्य मंत्रालय अब फैसला लेगा।

 कॉलर ट्यून

दूरसंचार विभाग ने स्वास्थ्य मंत्रालय से कहा है कि प्री-कॉलर कॉलर ट्यून से आपात स्थिति के लिए किए जा रहे कॉल में देरी होती हैं। अब जबकि कोरोना काबू में है तो इस कॉलर ट्यून को हटा दिया जाना चाहिए। दूरसंचार विभाग ने स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ-साथ सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया से भी इस बाबत पत्र लिखा है।

कोरोना वायरस आने के बाद लोगों को इस महामारी से आगाह करने के उद्देश्य से करीब दो साल पहले ये कॉलर ट्यून की शुरू की गई थी। भारती एयरटेल, बीएसएनएल, रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया सहित ऑपरेटरों ने सरकार के निर्देश पर मार्च 2020 में अपने कॉलर ट्यून को बदल दिया था। जिसमें फोन पर करने पर कोरोना जागरुकता से जुड़ा एक संदेश आता है।

कई लोग सोशल मीडिया पर कर चुके थे शिकायत

जब किसी को फोन लगाते हैं तो कोरोना को लेकर ये लंबा संदेश सबसे पहले आता है। ऐसे में कई बार इमरजेंसी कॉल के दौरान इस कॉलर ट्यून के चलते लोगों को काफी परेशानी होती है। इसको लेकर कई बार लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी शिकायत भी दर्ज कराई। अब सरकार इसे बंद करती है तो ये कई लोगों के लिए एक राहत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+