3500 रुपए लेकर कॉल गर्ल ने बनाए संबंध, फिर रेप में फंसाने की धमकी दे मांगे 10 लाख
चंडीगढ़। हरियाणा के गोहाना में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि युवती कॉल गर्ल है। युवती पर आरोप है कि वो कई युवकों को रेप केस करने की धमकी दे उनसे लाखों रुपए की उगाही कर चुकी है। पुलिस ने एक युवक से इसी तरह का सौदा करते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ा है। बताया गया है कि युवती देह व्यापार के धंधे में हैं।

दस लाख मांगे, छह में किया समझौता
गोहाना के शहर थाना पुलिस को एक युवक ने बताया था कि एक युवती उसे 10 लाख रुपए ना देने पर झूठे रेप के केस में फंसाने की धमकी दे रही है। रोहतक की रहने वाली एक युवती ने गोहाना के रहने वाले एक युवक समझौता करने के पहले दस लाख रुपये मांगे, बाद में 6 लाख रुपए में बात तय हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई। जब युवती अपनी बहन और एक दूसरे शख्स के साथ पैसे लेने पहुंची तो पुलिस टीम ने उन्हें सौदा करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद पता चला कि वो पहले भी इस तरह के मामलों में शामिल रही है। तीनों को जेल भेज दिया गया है।

एक रात के लिए आई थी लड़की
गोहाना शहर थाना पुलिस ने बताया कि 22 अक्टूबर को शहर के तीन युवकों ने रोहतक के सेक्टर-4 स्थित रहने वाली एक कॉल गर्ल को फोन किया और उससे एक रात के लिए अपने पास बुलवाया। युवती रात भर उनके साथ रही और इसके लिए जो रकम तय हुई वो लेकर चली गई। एक दिन इनमें से एक युवक के पास फोन आया कि तुमने कल रात यवती का बलात्कार किया है और वो रेप का केस दर्ज कराने के लिए थाने जा रही है। युवक ने उसे सारी बात बताई लेकिन फोन करने वाले शख्स ने 10 लाख से कम में समझौता करने से इनकार कर दिया।

ऐसे पकड़ी गई युवती
फोन करने वाले युवक को दस लाख ना देने पर रेप के केस में जेल भेजने और जिंदगी खराब कर देने की बात कही गई। आखिर में छह लाख में मामला खत्म करने की बात तय हुई। युवक ने पुलिस को इसकी सूचना दी तो पुलिस ने युवक ने कहा कि वो रकम लेकर लड़की के पास जाए, ताकि उन्हें रंगे हाथ पकड़ा जा सके। लड़की पैसे लेने आई तो पुलिस के तीनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।












Click it and Unblock the Notifications