बार-बार फोन करके कौन करता था सुशांत को परेशान? कॉल रिकॉर्ड से सामने आई सच्चाई

नई दिल्ली: सुशांत सुसाइड केस की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। शुरू में नेपोटिज्म को उनकी मौत की वजह माना जा रहा था, लेकिन अब पूरा केस उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के इर्द-गिर्द घूम रहा है। सुशांत पिछले काफी दिनों से परेशान थे, जिसकी वजह रिया के फोन को बताया जा रहा है। आरोप है कि रिया सुशांत के हर काम में टांग अड़ाती थीं। साथ ही उन्हें बार-बार फोन करती थीं।

चंडीगढ़ जाते वक्त 25 बार किया कॉल

चंडीगढ़ जाते वक्त 25 बार किया कॉल

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक रिया सुशांत को बार-बार फोन करती थीं। चाहे वो काम पर हों या कहीं बाहर। 20 जनवरी को रिया ने सुशांत को तीन बार, 21 जनवरी को 5 बार और 22 जनवरी को 3 बार कॉल किया। रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी में जब सुशांत अपनी बहन के पास चंडीगढ़ जा रहे थे, तो रिया ने उन्हें 25 बार कॉल किया। हालांकि ज्यादा देर तो बात नहीं हुई। ये कॉल्स दो-चार मिनट के ही थे। इस वजह से सुशांत रिया के कॉल से परेशान रहते थे।

Recommended Video

    Rhea ने Share किया Sushant की Diary का पन्ना, बताया-मेरा पास और कोई property नहीं | वनइंडिया हिंदी
    बहनों के साथ प्लान करवाया कैंसिल

    बहनों के साथ प्लान करवाया कैंसिल

    रिया चाहती थीं कि सुशांत अपने परिवार वालों से न मिलें। पिछले साल नवंबर में सुशांत ने अपनी तीन बहनों के साथ चंडीगढ़ जाने का प्लान बनाया लेकिन ये बात रिया को पसंद नहीं आई। टिकट बुक होने के बाद भी सुशांत को रिया की वजह से प्लान कैंसिल करना पड़ा। आरोप है कि जब भी सुशांत के घर से फोन आता था, तो रिया उन्हें नहीं उठाने देती थीं। जिस वजह से सुशांत काफी परेशान रहते थे।

    सुशांत के स्टॉफ से ज्यादा बात

    सुशांत के स्टॉफ से ज्यादा बात

    पिछले एक साल के दौरान रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह को 142 दफा फोन किया था, जबकि सुशांत के स्टाफ को 502 बार कॉल किया। इसके अलावा रिया ने अपने भाई से 800 बार फोन पर बात की है जबकि मां से 890 बार। रिपोर्ट के मुताबिक रिया पिछले एक साल में सुशांत की सेकेट्री से 148 बार फोन पर बात कर चुकी हैं।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+