स्‍वतंत्रता दिवस पर कैलिफोर्निया असेंबली ने सुशांत सिंह राजपूत को किया सम्‍मानित, देखिए सर्टिफिकेट और जानिए क्‍यों

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने बीत चुके हैं लेकिन अब तक उनकी मौत के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है। इन्‍हीं जांच के बीच सुशांत के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खबर है। सुशांत को कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर, उनके योगदान के लिए सम्मानित किया है। सुशांत के लिए, इस सम्मान का सर्टिफिकेट उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने स्वीकार किया। आपको बता दें की सुशांत अक्सर ये ज़ाहिर करते थे कि वो हॉलीवुड जाना चाहते हैं। श्वेता ने सोशल मीडिया पर इस सर्टिफिकेट के साथ फोटो शेयर करते हुए ये जानकारी शेयर की।

बहन श्‍वेता सिंह ने कही ये बात

बहन श्‍वेता सिंह ने कही ये बात

श्वेता सिंह कीर्ति ने कैप्शन में लिखा, ‘भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर, कैलिफोर्निया ने मेरे भाई (सुशांत) के समाज के प्रति योगदान को सम्मान दिया है। कैलिफोर्निया हमारे साथ है... क्या आप हैं? सपोर्ट के लिए आपका शुक्रिया कैलिफोर्निया।' सुशांत को मिले इस सम्मान के बारे में बात करते हुए श्वेता ने इंडिया टुडे को बताया, ‘कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली से, मेरे भाई के नाम पर, उनकी याद और उनके समाज सेवा के कार्यों और इंडियन सिनेमा में योगदान के लिए मिला ये सम्मान स्वीकार करना मेरे लिए बहुत बड़ा प्रिविलेज है। मैं असेंबली सदस्यों को धन्यवाद देती हूँ और इस मुश्किल समय में लगातार सपोर्ट के लिए इंडियन अमेरिकन कम्यूनिटी का शुक्रिया अदा करती हूँ।'

Recommended Video

    Ankita Lokhande पर लगा Sushant से फ्लैट की EMI भरवाने का आरोप, Actress ने दी सफाई | वनइंडिया हिंदी
    कैलिफॉर्निया में लगे सुशांत सिंह राजपूत के जस्टिस के लिए बोर्ड

    कैलिफॉर्निया में लगे सुशांत सिंह राजपूत के जस्टिस के लिए बोर्ड

    सोशल मीडिया पर हर रोज कई ऐसे हेशटैग ट्रेंड हो रहे हैं, जिनमें सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की मांग की जाती है। खास बात ये है कि ये मांग सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी सुशांत सिंह के चाहने वाले इसकी मांग कर रहे हैं। इसका सबूत है उनकी बहन श्वेता सिंह की ओर से शेयर किए गए वीडियो और तस्वीरों, जो बताते हैं कि एक्टर को जस्टिस दिलाने की मांग बाहर भी है। श्‍वेता ने एक वीडियो और तस्वीर शेयर की हैं, जिनके कैलीफॉर्निया का होने का दावा किया जा रहा है। इन तस्वीरों में दिख रहा है कि सड़क किनारे लगे बोर्ड्स में सुशांत सिंह राजपूत की फोटो लगी हैं, जिनमें लिखा गया है- #Justice For Sushant Singh Rajput। साथ ही उनका बर्थ ईयर और 2020 भी लिखा गया है।

    सुशांत के लिए श्‍वेता ने रखी ग्‍लोबल प्रेयर

    सुशांत के लिए श्‍वेता ने रखी ग्‍लोबल प्रेयर

    अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को बाद से ही उनके परिवार, करीबी दोस्त और फैंस उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। अब बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर सीबीआई फॉर सुशांत सिंह राजपूत मुहिम चल रहे है। शनिवार को सुशांत के लिए ग्लोबल प्रेयर रखी गई है। सुशांत की बहन श्वेता ने एक पोस्टर शेयर किया है। वहीं जिया खान की मां राबिया का कहना है कि जिस तरह से उनकी बेटी की हत्या को आत्महत्या का नाम देकर केस को बंद कर दिया गया उसी तरह से सुशांत के मामले में भी किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+