अभी जंग हुई तो सेना के पास खत्म हो जाएगा 20 दिन में गोला-बारूद: CAG

नयी दिल्ली। ये खबर आपकी टेंशन बढ़ा देगी। जी हां खबर हमारी सेना से जुड़ी है। भारतीय सेना के पास अब सिर्फ 15 से 20 दिन तक का ही गोला-बारूद मौजूद है। ये खुलासा सीएजी की रिपोर्ट से हुआ है।

indian army

एक अंग्रेजी अखबार ने सीएजी रिपोर्ट के हवाले से दी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक अगर अभी हमारी किसी देश के साथ लड़ाई होती है तो हमारे सेना के पास 20 दिनों में गोला-बारुद खत्म हो जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक सेना के पास गोला-बारूद की भारी कमी है। कहा गया है कि देश की वायुसेना का देसी जेट लड़ाकू विमान तेजस भी अभी युद्ध के लिए तैयार नहीं हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेना के पास कम से कम 40 दिनों को वॉर रिजर्व होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है कि भारतीय सेना के पास युद्ध के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले जितने हथियार मौजूद हैं उनसे सिर्फ 20 दिनों की ही लड़ाई लड़ी जा सकती है।

अपनी ये रिपोर्ट में सीएजी ने रक्षा मंत्रालय और ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड के काम पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि ओएफबी सेना को पर्याप्त मात्रा में युद्ध सामग्री उपलब्ध नहीं करा पा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+