कैफे कॉफी डे के फाउंडर और एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ लापता, तलाश जारी
नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी कॉफी चेन कैफे कॉफी डे के फाउंडर और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ सोमवार रात से मैंगलुरु से लापता हैं। हालांकि खबरें ये भी हैं कि वे उल्लाल में एक पुल से कूद गए हैं। ऐसे में मैंगलुरु की पुलिस ने उस पुल से कूदे शख्स को खोजना शुरू कर दिया है। ये पुल मैंगलुरु से 6 किलोमीटर दूर नेत्रावटी नदी पर बना है।

पुलिस मामले में बड़े स्तर पर जांच में जुटी है। सिद्धार्थ के कार ड्राइवर के बयान के अनुसार शायद सिद्धार्थ इसी नदी में कूदे हैं। उसने बताया कि सिद्धार्थ 8 बजे आए और उससे उन्हें उल्लाल ब्रिज पर ले चलने को कहा। लेकिन रास्ते में उन्होंने ड्राइवर को मंगलुरु जाने के लिए कहा। वह उल्लाल पुल पर पहुंचने के बाद वहां कार से नीचे उतर गए। सिद्धार्थ ने अपने ड्राइवर से कहा कि वह थोड़ा आगे बढ़े और रुक जाए। वह चलकर आएंगे लेकिन वह वापस नहीं लौटे।
इसके बाद ड्राइवर ने घबराकर नीचे की ओर देखा लेकिन वह उसे कहीं नहीं दिखे। मैंगलुरु सिटी पुलिस कमीश्नर संदीप पाटिल ने बताया कि कल सिद्धार्थ यह कहकर बेंगलुरु से निकले थे कि वह सकलेशपुर जा रहे हैं। वीजी सिद्धार्थ की खोज में 200 कर्मियों समेत 25 गोताखोरों को लगाया गया है। बता दें कि कॉफी उद्यमी सिद्धार्थ ने हाल ही में कोका कोला के साथ बातचीत कर अपने कॉफी रिटेल व्यवसाय में हिस्सेदारी देने की पेशकश की थी। उनका कॉफी रिटेल कारोबार मार्च 2020 के अंत में लगभग 2250 करोड़ रुपये की बिक्री के साथ बंद होने की उम्मीद कर रहा था। गौरतलब है कि साल 2017 में सिद्धार्थ के दफ्तर पर आयकर विभाग की छापेमारी भी हुई थी। खबर मिलते हैं बेंगलुरु में लोग एसएम कृष्णा के घर के बाहर इकट्ठा होने लगे हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और बीएल शंकर भी एसएम कृष्णा के घर पहुंचे हैं।
सिद्धार्थ का जन्म कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले के कॉफी बागान मालिकों के एक परिवार में हुआ था, जो आज इस उद्योग में 140 से अधिक वर्षों से हैं। सीसीडी के संस्थापक के शेयर माइंडट्री में भी थे, जिसे उन्होंने पिछले साल बेच दिया था। वीजी सिद्धार्थ द्वारा अपनी माइंडट्री हिस्सेदारी को बेचने का एक बड़ा कारण कैफे कॉफी डे श्रृंखला चलाने वाले अपने कॉफी उद्यम कॉफ़ी डे एंटरप्राइजेज के विस्तार को निधि देना था। सिद्धार्थ की गिनती देश के सबसे ज्यादा कॉफी बीन की सप्लाई करने वाले लोगों में की जाती है।
बहराइच: सरयू नदी में पलटी ग्रामीणों से भरी नाव, एक शव मिला, 2 लापता
-
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे? -
Bengal Election: TMC की लिस्ट में कितनी महिलाएं, कितने मुस्लिम और SC/ST? ममता का सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला












Click it and Unblock the Notifications