Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बहराइच: सरयू नदी में पलटी ग्रामीणों से भरी नाव, एक शव मिला, 2 लापता

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के एक गांव में सरयू नदी पार कर धान की रोपाई करने जा रहे ग्रामीणों से भरी नाव नदी में पलट गई। नाव में सवार करीब 19 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार, हादसे में अब तक एक शव बरामद हो चुके है। वहीं, 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, नाव पलटने के बाद 16 किसान तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे की सूचना पर पहुंचे एसडीएम मोतीपुर बाबूराम की अगुवाई में एनडीआरएफ की टीम राहत व बचाव कार्य में जुट गई है।

a boat get drowned in sarayu river

बहराइच जिले के मोतीपुर तहसील के लौकाही गांव के 19 ग्रामीण नदी पार कर धान की रोपाई करने जा रहे थे। इस समय बारिश और नेपाल के पानी से नदियां उफान पर हैं। नाविक शमशुद्दीन सहयोगी की मदद से नाव लेकर सरयू नदी की शाखा भादा को पार कर रहा था। बीच में नाव पहुंचा। तभी एक मोटी लकड़ी नाव से टकरा गई। इससे नाव अनियंत्रित होकर बीच धारा में पलट गई। नाव के पलटने से चीख पुकार मच गयी। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस और तहसील प्रशासन को दी।

उपजिलाधिकारी बाबूलाल, सीओ अरुणचंद्र व मोतीपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नाव पर सवार लोगों की तलाश शुरू की गई। इस दौरान लौकाही निवासी जैबुल लाश बरामद हुई, जबकि दो लापता हैं। जबकि चार लोग नदी से तैरकर बाहर निकल आए। वहीं १२ लोगों को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना पाकर जिलाधिकारी शंभु कुमार, एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एनडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+