सबसे बड़े सरकारी बाबू को बंगले में रहने से परहेज
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) केन्द्र सरकार के सबसे बड़े बाबू यानी कैबिनेट सचिव पी.के.सिन्हा देश के बाकी बाबुओं के लिए अपनी सादगी के कारण उहारण पेश कर रहे हैं। हालांकि वे जिस पद है, उस पद के अधिकारी को लुटियंस जोन में बंगला मिल सकता रहने के लिए। पर, वे हुमायूं रोड के फ्लैट में ही रहते हैं।

बंगला नहीं लिया
सूत्रों ने बताया कि पी.के. सिन्हा ने बड़ा बंगला लेने से मना कर दिया। उन्होंने संबंधित विभाग को सूचित कर दिया कि वे हुमायूं रोड के फ्लैट में रहेंगे।
तीन बैडरूम का फ्लैट
हुमायूं रोड के फ्लैट में तीन बैडरूम है। फ्लैट तो बढिया है, पर इसकी आप तुलना लुटियन जोन के बंगले से नहीं कर सकते। वे चाहते तो आराम से किसी शानदार बंगले में रह सकते थे।
पहले थे उर्जा सचिव
कैबिनेट सचिव बनने से पहले वे देश के उर्जा सचिव थे। सिन्हा 1977 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे यूपी कैडर से है। जानकारों ने बताया कि कैबिनेट सचिव पद पर उनके नाम को हरी झंडी खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिखाई थी।












Click it and Unblock the Notifications