मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये तीन नए चेहरे

बिहार में एनडीए सरकार बनने के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार की कैबिनेट में फेरबदल होने की अटकलें शुरू हो गई हैं।

नई दिल्ली। बिहार में एनडीए सरकार बनने के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार की कैबिनेट में फेरबदल होने की अटकलें शुरू हो गई हैं। मीडिया में ऐसी कई रिपोर्ट सामने आ रही हैं, जिनमें 11 अगस्‍त से 21 अगस्‍त के बीच कैबिनेट एक्‍सपेंशन की बात कही जा रही है।

मोदी मंत्रीमंडल के विस्तार की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से चर्चा की है। ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि वो नए चेहरे कौन से हैं, जिन्‍हें कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं पीएम नरेंद्र मोदी किन चेहरों पर लगा सकते हैं आखिरी दांव!

विधानसभा चुनावों पर है नजर

विधानसभा चुनावों पर है नजर

नए मंत्रिमंडल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों का भी ध्यान रखा जाएगा। आगे जिन राज्‍यों में चुनाव होने हैं, उनके नाम हैं- राजस्थान, गुजरात, हिमाचल और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में दो बातें निकलकर सामने आ रही हैं। पहले किन नए चेहरों को कैबिनेट में जगह दी सकती है और दूसरी यह कि क्‍या किसी को मंत्रिमंडल से हटाया भी जाएगा।

नए मंत्रियों को दिए जा सकते हैं ये मंत्रालय

नए मंत्रियों को दिए जा सकते हैं ये मंत्रालय

2019 में होने वाले आम चुनाव से मोदी सरकार का यह आखिरी कैबिनेट फेरबदल माना जा रहा है। इस समय 4 मंत्रालय ऐसे हैं, जिनका प्रभार नए मंत्रियों को सौंपा जा सकता है। इनके नाम हैं- रक्षा मंत्रालय, जिसका प्रभार फिलहाल अरुण जेटली के पास है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय स्मृति ईरानी के पास है। शहरी विकास मंत्रालय जिसका अतिरिक्त प्रभार नरेंद्र सिंह तोमर और पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार डॉक्टर हर्षवर्धन के पास है।

इन नेताओं को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

इन नेताओं को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

अनुराग ठाकुर को आगामी हिमाचल विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लाया जा सकता है। साथ ही राम माधव और भूपेंद्र यादव को भी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। इसके अलावा जेडीयू के वरिष्‍ठ नेता केसी त्‍यागी को भी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+