साध्नी निरंजन ज्योति की आमिर को सलाह, पत्नी को पाक भेजकर देखें
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने आमिर खान के बयान पर तीखा हमला बोला है। साध्वी ज्योति ने कहा कि आमिर एक बार अपनी पत्नी को दूसरे देश लेकर जायें तो स्थिति का पता चल जाएगा।

साध्वी ज्योति ने आमिर पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें भारत में असहिष्णुता दिखती है तो उन्हें पड़ोंसी देशों पाकिस्तान, ईरान, इराक जाकर रहना चाहिए वहां उन्हें अंदाजा होगा कि किन चीजों का बोलबाला है वहां।
आमिर के बयान पर साध्वी यहीं नहीं रुकी उन्होंने कहा कि एक बार आमिर को अपनी पत्नी को पाकिस्तान भेजना चाहिए, वहां उन्हें इस बात का अंदाजा लग जायगा कि किस तरह की सुरक्षा व्यवस्था है वहां।
साध्वी निरंजन ज्योति ने ना सिर्फ आमिर बल्कि शाहरुख खान को नसीहत देते हुए कहा कि इन लोगों को धर्म का चश्मा हटाकर देश को देखना चाहिए। देश उन्हें जाति धर्म से उपर उठकर उनकी कला का सम्मान करता है।












Click it and Unblock the Notifications